रश्मिका मंदाना की पिछली तीन फिल्मों का हाल देखें तो उनकी फीस में भयंकर कटौती हुई है। कम से कम रिपोर्ट्स में तो यही दावा किया जा रहा है।
दिसंबर 2024 में रश्मिका मंदाना को अल्लू अर्जुन के अपोजिट ब्लॉकबस्टर 'पुष्पा 2' में देखा गया था। इसके बाद उनकी फीस बढ़ने की उम्मीद थी। लेकिन यह घटती चली गई।
रिपोर्ट्स की मानें तो सुकुमार के निर्देशन में बनी 'पुष्पा 2' के लिए रश्मिका को तकरीबन 10 करोड़ रुपए मिले थे। उसके बाद उनकी तीन फ़िल्में आईं, जिनके लिए उनकी फीस कम रही।
'पुष्पा 2' के बाद फ़रवरी 2025 में रिलीज हुई 'छावा' में रश्मिका विक्की कौशल के अपोजिट दिखीं। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए उनकी फीस महज 4 करोड़ रुपए थी।
बताया जाता है कि सलमान खान स्टारर फ्लॉप 'सिकंदर' के लिए रश्मिका मंदाना की फीस करीब 5 करोड़ रुपए थी, जो पुष्पा 2 के मुकाबले आधी है।
20 जून को रिलीज हुई कुबेरा के लिए रश्मिका मंदाना को लगभग 4 करोड़ रुपए मिले हैं। इस फिल्म में उन्होंने धनुष आर नागार्जुन के साथ स्क्रीन शेयर की है।
अगर रिपोर्ट्स की मानें तो 'पुष्पा 2' के बाद रश्मिका मंदाना की फीस में अब तक 60 फीसदी की कटौती हुई है। हालांकि, ये सभी फ़िल्में उन्होंने 'पुष्पा 2' की रिलीज से पहले साइन की थीं।
रश्मिका की आने वाली फिल्मों की बात करें तो इनमें तेलुगु की 'द गर्लफ्रेंड' और हिंदी की 'थामा' और 'कॉकटेल 2' शामिल हैं। कथिततौर पर वे सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' में भी दिखेंगी।