Bollywood

16 साल का करियर, सिर्फ 2 ब्लॉकबस्टर, 6 साल से फिल्मों से ही हैं गायब

Image credits: Social Media

36 साल की हुईं अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को अयोध्या, उत्तर प्रदेश में हुआ था। 2008 से फिल्मों में एक्टिव अनुष्का 16 साल में 19 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जानिए उनका रिपोर्ट कार्ड...

Image credits: Social Media

सुपरहिट थी अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म

अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' सुपरहिट थी। इस फिल्म में उनके हीरो शाहरुख़ खान थे। 2008 में आई इस फिल्म ने 84.68 करोड़ रुपए कमाए थे।

Image credits: Social Media

2010 और 2011 में अनुष्का की फ़िल्में खास नहीं चलीं

2010 में अनुष्का 'बदमाश कंपनी', 'बैंड बाजा बारात' में दिखीं, जिनका प्रदर्शन एवरेज रहा। 2011 में उन्हें फ्लॉप 'पटियाला हाउस' और एवरेज 'लेडीज वर्सेस रिक्की बहल' में देखा गया।

Image credits: Social Media

2012 में हिट तो 2013 में फ्लॉप रहीं अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा 2012 में इकलौती फिल्म 'जब तक है जान' में दिखीं, जो हिट रही। वहीं 2013 में भी उनकी एक ही फिल्म 'मटरू की बिजली का मनडोला' आई, जो फ्लॉप रही।

Image credits: Social Media

2014 में अनुष्का शर्मा को पहली ब्लॉकबस्टर मिली

अनुष्का शर्मा ने 2014 में पहली ब्लॉकबस्टर 'पीके' दी। आमिर खान संग इस फिल्म ने 340.8 करोड़ रुपए कमाए और ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

Image credits: Social Media

2015 में अनुष्का शर्मा का प्रदर्शन एवरेज रहा

2015 में अनुष्का शर्मा ने एवरेज प्रदर्शन वाली 'एनएच 10', डिजास्टर 'बॉम्बे वेलवेट' और एवरेज परफॉर्मेंस वाली 'दिल धड़कने दो' में देखा गया।

Image credits: Social Media

2016 में अनुष्का शर्मा को दूसरी ब्लॉकबस्टर देखी

2016 में अनुष्का शर्मा ने करियर की दूसरी ब्लॉकबस्टर सलमान खान संग 'सुल्तान' दी, जिसने 300.45 करोड़ रुपए कमाए। इसी साल उनकी सेमी हिट फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' भी आई थी।

Image credits: Social Media

2017-2018 में अनुष्का शर्मा फ्लॉप साबित हुईं

2017 में अनुष्का शर्मा की दोनों फ़िल्में 'फिल्लौरी' और 'जब हैरी मेट सेजल' फ्लॉप रहीं। 2018 में उन्हें फ्लॉप 'परी', सेमी हिट 'सुई धागा : मेड इन इंडिया' और फ्लॉप 'जीरो' में देखा गया।

Image credits: Social Media

अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म

अनुष्का 6 साल से बड़े पर्दे से गायब हैं। उनकी अगली फिल्म 'चकदा एक्स्पप्रेस' है। वे इस बायोपिक में क्रिकेटर झूलम गोस्वामी की भूमिका में दिखेंगी। फिल्म की रिलीज डेट अभी नहीं आई है।

Image credits: Social Media