दूसरी बार मां बनीं अनुष्का शर्मा, डिलीवरी के 5 दिन बाद बोलीं- बेटा हुआ
Bollywood Feb 20 2024
Author: Gagan Gurjar Image Credits:Instagram
Hindi
दूसरी बार मां बनी अनुष्का शर्मा
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बार फिर मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। हालांकि, उन्होंने 5 दिन की देरी से यह खुशखबरी शेयर की है।
Image credits: Instagram
Hindi
5 दिन पहले अनुष्का शर्मा ने दिया बेटे को जन्म
अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म 5 दिन पहले यानी 15 फ़रवरी को दिया। लेकिन 5 दिन तक ना तो अनुष्का और ना ही उनके पति विराट कोहली ने इस बात का खुलासा किया।
Image credits: Instagram
Hindi
अनुष्का शर्मा ने बेटे के नाम के साथ दी खुशखबरी
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 20 फ़रवरी को साझा बयान जारी किया। इसमें उन्होंने ना केवल खुशखबरी साझा की, बल्कि बेटे के नाम का खुलासा भी किया है।
Image credits: Instagram
Hindi
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने क्या रखा बेटे का नाम?
अनुष्का ने पोस्ट में लिखा है, "भरपूर ख़ुशी और प्यार से भरे दिलों संग यह बताते हुए बेहद ख़ुशी हो रही है कि 15 फ़रवरी को हमने बेटे अकाय और वामिका के भाई का दुनिया में स्वागत किया है।"
Image credits: Instagram
Hindi
अनुष्का-विराट ने की प्राइवेसी के सम्मान की अपील
अपनी पोस्ट में अनुष्का-विराट ने फैन्स और फ्रेंड्स से आशीर्वाद और शुभकामनाएं मांगी। साथ ही उन्होंने उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की गुजारिश भी की है।
Image credits: Instagram
Hindi
2021 में पहली बार मां बनी थीं अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 2017 में शादी की। 11 जनवरी 2021 को कपल की बेटी का नाम हुआ, जिसे उन्होंने वामिका नाम दिया है।