Bollywood

6 सेलेब्स: किसी ने 60 तो किसी ने की 70 की उम्र में शादी

Image credits: Getty

आशीष विद्याथी ने 57 की उम्र में की शादी

अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने 57 की उम्र में रूपाली बरुआ से शादी कर ली है। यह उनकी दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी राजोशी विद्यार्थी से हुई थी।

Image credits: Getty

70 की उम्र में की थी कबीर बेदी ने शादी

2016 में कबीर बेदी ने 70 की उम्र में परवीन दोसांझ से चौथी शादी की थी। इससे पहले उनकी तीन शादियां प्रोतिमा गौरी, सुसान हम्फ्रेज और निक्की से हुई थीं।

Image credits: Getty

60 की उम्र में बसाया सुहासिनी मुले ने घर

एक्ट्रेस सुहासिनी मुले ने जब 2011 में शादी की, तब वे 60 साल की थीं। उनके पति अतुल गुर्टु फिजिसिस्ट हैं। इससे पहले वे 1990 तक काफी लंबे लिव-इन रिलेशनशिप में रही थीं।

Image credits: Getty

नीना गुप्ता ने 50 की उम्र में की शादी

नीना गुप्ता ने 2008 में विवेक मेहरा से 50 की उम्र में शादी की। इससे पहले 80 के दशक में वे वेस्ट इंडीज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशन में रही थीं, जिनसे उनकी बेटी मसाबा है।

Image credits: Getty

अभिनेता नरेश बाबू 60 की उम्र में शादी के बंधन में बंधे

नरेश बाबू ने इसी साल 60 साल की उम्र में पवित्रा लोकेश से चौथी शादी की। इससे पहले वे डांस मास्टर श्रीनू की बेटी से पहली, सुप्रिया से दूसरी और राम्या रघुपति से तीसरी शादी कर चुके थे।

Image credits: Twitter

70 की उम्र में समीना अहमद का दूसरा निकाह

पाकिस्तानी एक्ट्रेस समीना अहमद 2020 में 70 साल की उम्र में दूसरा निकाह अभिनेता मंजूर सहबई के साथ पढ़ा। उनकी पहली शादी फिल्ममेकर फरिउद्दीन अहमद से 1993 में हुई थी।

Image credits: Getty