Bollywood

10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सीक्वल मूवीज, पर TOP 3 में बॉलीवुड नहीं

इंडियन सिनेमा के सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सीक्वल फिल्मों के बारे में बता रहे हैं। जानिए कितना रहा इनका वर्ल्डवाइड कलेक्शन। 

Image credits: instagram

प्रभास की फिल्म बाहुबली: द कॉन्क्लूजन

2015 में आई फिल्म बाहुबली द बिगनिंग का सीक्वल बाहुबली: द कॉन्क्लूजन 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने 1800 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म में प्रभास, अनुष्का शेट्टी, राणा दग्गुबाती थे। 

Image credits: instagram

यश की फिल्म KGF 2

2018 में आई यश की फिल्म केजीएफ 1 का सीक्वल 2022 में आया था। फिल्म KGF 2 ने 1200 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म में संजय दत्त, रवीना टंडन लीड रोल में थे।

Image credits: instagram

रजनीकांत की फिल्म 2.0

2010 में आई फिल्म एंथिरन का सीक्वल 2018 में 2.0 के नाम से आया था। रजनीकांत- अक्षय कुमार की फिल्म ने 720 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Image credits: instagram

सलमान खान की टाइगर जिंदा है

2012 में सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर का सीक्वल 2017 में आया। फिल्म टाइगर जिंदा है ने 565 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ थी।

Image credits: instagram

आमिर खान की फिल्म धूम 3

2006 में आई फिल्म धूम 2 का सीक्वल 2013 में आया। फिल्म धूम 3 ने 556 करोड़ रुपए कमाए थे। मूवी में आमिर खान, कैटरीना कैफ और अभिषेक बच्चन थे। 

Image credits: instagram

ऋतिक रोशन की कृष 3

2006 में आई फिल्म कृष का सीक्वल 2013 में कृष 3 के नाम से आया। फिल्म ने 400 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म में ऋतिक रोशन-प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थे।

Image credits: instagram

अजय देवगन की दृश्यम 2

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2015 में आई थी। इसका सीक्वल दृश्यम 2 2022 में आया था। फिल्म ने 345.05 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म में श्रिया सरन-तब्बू लीड रोल में थे।

Image credits: instagram

ऐश्वर्या राय की फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2

2022 में फिल्म पोन्नियन सेल्वन 1 रिलीज हुई थी। इसका सीक्वल पोन्नियन सेल्वन 2 इसी साल रिलीज हुआ था। फिल्म मे 345 करोड़ का कारोबार किया। इसमें ऐश्वर्या राय, चिनाय विक्रम थे। 

Image credits: instagram

अजय देवगन की गोलमाल अगेन

2010 में आई अजय देवगन की फिल्म गोलमाल 3 का सीक्वल 2017 में गोलमाल अगेन के नाम से आया। फिल्म 311 करोड़ की कमाई की थी। इसमें तब्बू, परीणीति चोपड़ा, अरशद वारसी थे। 

Image credits: instagram

अक्षय कुमार की हाउसफुल 4

2016 में फिल्म हाउसफुल 3 का सीक्वल 2019 में हाउसफुल 4 के नाम से आया था। फिल्म ने 300 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसमें अक्षय कुमार, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े थे। 

Image credits: instagram