Bollywood

2024 की 8 सबसे महंगी इंडियन फिल्में, दिमाग घूमा देगा आखिरी वाली का बजट

Image credits: Our own

1. बड़े मियां छोटे मियां

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है। यह फिल्म 2024 की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। मूवी का बजट 350 करोड़ है।

Image credits: instagram

2. पुष्पा 2

साउथ स्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 भी इस साल की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। फिल्म का बजट 500 करोड़ है। मूवी 15 अगस्त को रिलीज होगी।

Image credits: instagram

3. देवरा

जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की फिल्म देवरा इसी साल 10 अक्टूबर को रिलीज होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपए है। 

Image credits: instagram

4. सिंघम अगेन

अजय देवगन और रोहित शेट्टी की मल्टीस्टारर फिल्म सिंघम अगेन 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपए है।

Image credits: instagram

5. गेम चेंजर

2024 की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म गेम चेंजर। कियारा आडवाणी के साथ वाली इस फिल्म का बजट 450 करोड़ है। फिल्म सितंबर में रिलीज होगी।

Image credits: instagram

6. कंगुवा

साउथ एक्टर सूर्या की फिल्म कंगुवा इसी साल रिलीज होगी, हालांकि, अभी डेट रिवील नहीं की गई है। दिशा पाटनी और बॉबी देओल के साथ वाली इस फिल्म का बजट 350 करोड़ है।

Image credits: instagram

7. इंडियन 2

सालों से अटकी पड़ी कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 इसी साल 12 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म का बजट 250 करोड़ बताया जा रहा है। 

Image credits: instagram

8. कल्कि 2898 एडी

साउथ सुपर स्टार प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी इस साल रिलीज होने वाली सबसे महंगी फिल्म है। फिल्म का बजट 600 करोड़ है। इसमें दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन भी हैं।

Image credits: instagram