वो 6 मूवी जो बताती हैं महात्मा गांधी की लाइफ, एक ने जीते 8 ऑस्कर
Bollywood Jan 28 2025
Author: Rupesh Sahu Image Credits:SOCIAL MEDIA
Hindi
अहिंसा से दिलाई भारत को आजादी
भारत की आजादी में महात्मा गांधी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। अहिंसा के जरिए अंग्रेजों से मुल्क वापस लेने की मिसाल दुनिया में कहीं और नहीं मिलती है।
Image credits: SOCIAL MEDIA
Hindi
बापू की लाइफ पर बनी फिल्में
महात्मा गांधी की महानता को दिखाने वाली कई मूवी बन चुकी हैं। यहां हम आपको ऐसी 6 फिल्मों की जानकारी दे रहे हैं।
Image credits: SOCIAL MEDIA
Hindi
गांधी (1982)
रिचर्ड एटनबरो ने साल 1982 में गांधी मूवी बनाई थी। बेन किंग्सले स्टारर मूवी ने 8 ऑस्कर अवॉर्ड जीते थे। वर्ल्ड वाइड कुल 127.8 मिलियन डॉलर ( विकिपीडिया के मुताबिक) की कमाई की थी।
Image credits: SOCIAL MEDIA
Hindi
द मेकिंग ऑफ महात्मा गांधी(1996)
महात्मा गांधी के जवानी के दिनों (जो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में बिताए) को इस मूवी में दिखाया गया था। रजत कपूर को लीड किरदार के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिया गया था।
Image credits: SOCIAL MEDIA
Hindi
मैंने गांधी को नहीं मारा (2005)
अनुपम खेर और उर्मिला मातोंडकर के लीड रोल वाली मूवी का डायरेक्शन जहानु बरुआ ने किया था।
Image credits: SOCIAL MEDIA
Hindi
लगे रहो मुन्ना भाई (2006)
राजकुमार हिरानी ने लगे रहे मुन्ना भाई का डायरेक्शन किया था। इसमें बापू के अहिंसा की अहमियत को फिल्माया गया था। मूवी में संजय दत्त, अरशद वारसी, विद्या बालन,बोमन ईरानी लीड रोल में थे
Image credits: SOCIAL MEDIA
Hindi
गांधी माई फादर (2007)
महात्मा गांधी और उनके बेटे हीरालाल के रिलेशन को दिखाया गया था। दर्शन जरीवाला ने गांधी जी का तो अक्षय खन्ना ने हीरालाल गांधी का किरदार निभाया था। मूवी को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।
Image credits: SOCIAL MEDIA
Hindi
हे राम (2000)
नसीरुद्दीन शाह ने महात्मा गांधी की भूमिका निभई थी। इसमें बापू की हत्या के जुड़े लिंक पर फोकस किया गया था। शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, गिरीश कर्नाड, ओमपुरी अहम किरदार में थे।