बॉलीवुड में एक ही नाम से फ़िल्में बनाने का ट्रेंड काफी समय से चला रहा है। हालांकि, हर बार मेकर्स के लिए यह फ़ॉर्मूला हिट साबित नहीं होता है।
वैसे तो बॉलीवुड में एक ही टाइटल की कई फ़िल्में आ चुकीं। लेकिन 'ब्लैकमेल' वो टाइटल है, जो बॉलीवुड के लिए मनहूस साबित हुआ है। 52 साल में इस नाम से 3 फ्लॉप फ़िल्में आ चुकी हैं।
पहली बार 'ब्लैकमेल' टाइटल वाली हिंदी फिल्म 1973 में आई थी। विजय आनंद निर्देशित इस फिल्म में धर्मेंद्र, राखी और शत्रुघ्न सिन्हा की मुख्य भूमिका थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।
2005 में आई अजय देवगन-प्रियंका चोपड़ा स्टारर 'ब्लैकमेल' डिजास्टर रही थी। लगभग 9.50 करोड़ में बनी यह फिल्म भारत में सिर्फ 4.14 करोड़ रुपए कमा पाई थी। अजय देवगन इसके डायरेक्टर भी थे।
2018 में बॉलीवुड में एक बार फिर 'ब्लैकमेल' नाम से फिल्म बनी। इरफ़ान खान स्टारर यह फिल्म भी फ्लॉप रही। 20 करोड़ में बनी इस फिल्म ने भारत में 19.50 करोड़ रुपए कमाए थे।