Bollywood

जिस हीरोइन ने दबंगई से मांगा भारत रत्न वो 4 शादियां कर भी रही अकेली

Image credits: instagram

सितारा देवी ने मांगा था भारत रत्न

सितारा देवी ने भारत सरकार से खुद भारत रत्न देने की मांग की थी। ऐसा नहीं हुआ था तो उन्होंने पद्मभूषण लेने से मना कर दिया था और कहा था कि उनके लिए सम्मान नहीं अपमान है।

Image credits: instagram

सितारा देवी की पर्सनल लाइफ

सितारा देवी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका जन्म 8 नवंबर 1920 को कोलकाता में हुआ था। सितारा काफी खूबसूरत थी फिर भी उनके मां-बाप ने उन्हें घर की नौकरानी को दे दिया था।

Image credits: instagram

8 साल की उम्र में सितारा देवी की पहली शादी

सितारा देवी जब 8 साल की थी तब उनकी शादी पहली शादी मिस्टर देसाई से हुई थी। हालांकि, वे पढ़ाई करना चाहती थी और उन्होंने शादी तोड़ दी थी।

Image credits: instagram

16 साल बड़े एक्टर से की सितारा देवी ने दूसरी शादी

सितारा देवी ने दूसरी शादी एक्टर नजीर अहमद खान से की थी। पति के लिए धर्म भी बदल लिया था। ये शादी ज्यादा दिन नहीं चली क्योंकि सितारा की नजदीकियां पति के भांजे से बढ़ गईं थीं।

Image credits: instagram

के आसिफ से तीसरी शादी

सितारा देवी ने नजीर अहमद खान को तलाक लेकर के आसिफ से कोर्ट मैरिज की थी। सितारा से शादी के 2 साल बाद के आसिफ ने पत्नी की दोस्त निगार से शादी कर ली, जिससे सितारा को धक्का लगा था।

Image credits: instagram

सितारा देवी के पति ने की तीसरी शादी

सितारा देवी के पति के आसिफ ने जब तीसरी शादी की तो वह बुरी तरह टूट गईं थीं। गुस्से में सितारा ने पति का घर छोड़ दिया था।

Image credits: instagram

सितारा देवी की चौथी शादी

सितारा देवी साउथ अफ्रीका परफॉर्म करने गई तो उनकी मुलाकात प्रताप बरोट से हुई। दोनों में प्यार हो गया और शादी कर ली। हालांकि, 1970 में दोनों अलग हो गए।

Image credits: instagram

4 शादियों के बाद भी सितारा देवी रही तन्हा

सितारा देवी ने जिंदगी में 4 शादियां की फिर वे वे तन्हा ही रही। उन्हें शादीशुदा जिंदगी का सुख नहीं मिला। उन्होंने नवंबर 2014 में मुंबई में आखिरी सांस ली।

Image credits: instagram

कथक के लिए छोड़ी थी एक्टिंग

सितारा देवी ने रोटी, वतन, चांद, बड़ी मां, अल हिलाला, कोकिला, दुख-सुख तकरीबन 23 फिल्मों में काम किया। उनकी आखिरी फिल्म मदर इंडिया थी। उन्होंने कथक के लिए एक्टिंग छोड़ दी थी।

Image credits: instagram