Bollywood

बॉक्स ऑफिस से OTT तक हर जगह FLOP अभिषेक बच्चन, 10 साल से नहीं दी 1 HIT

Image credits: instagram

48 साल के हुए अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन 48 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 1976 में मुंबई में हुआ था। अभिषेक का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बहुत ज्यादा खास नहीं रहा है।

Image credits: instagram

2000 में किया था अभिषेक बच्चन ने डेब्यू

अभिषेक बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत 2000 में फिल्म रिफ्यूजी से की थी। जेपी दत्ता के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म फ्लॉप ही रही थी।

Image credits: instagram

4 साल नहीं दी अभिषेक बच्चन ने HIT

2000 में डेब्यू करने के बाद अभिषेक बच्चन ने लगातार फिल्मों में काम किया, लेकिन एक भी हिट नहीं दे पाए। इस दौरान उन्होंने 16 फिल्मों में काम किया।

Image credits: instagram

अभिषेक बच्चन की पहली हिट धूम

2004 में आई यशराज फिल्म्स की धूम अभिषेक बच्चन की पहली हिट साबित हुई। फिल्म में अभिषेक का काम काफी पसंद किया गया। हालांकि, इसके बाद भी उन्होंने कई फ्लॉप फिल्में दी।

Image credits: instagram

अभिषेक बच्चन का 10 साल का रिकॉर्ड

अभिषेक बच्चन के पिछले 10 साल का रिकॉर्ड उठाकर देखें उनकी 1 फिल्म हिट नहीं हुई। इस दौरान उनकी जो फिल्में हिट रही उसका क्रेडिट उन्हें नहीं मिला, ये सभी मल्टीस्टारर फिल्म थी।

Image credits: instagram

2014-15 में आई अभिषेक बच्चन की 3 फिल्में

2014-15 में अभिषेक बच्चन की 3 फिल्में हैप्पी न्यू ईयर, द शौकीन्स और ऑल इज वेल आईं। हैप्पी न्यू ईयर शाहरुख खान की वजह से हिट हुई और बाकी दोनों फ्लॉप रही।

Image credits: instagram

2016-18 में अभिषेक बच्चन की 2 फिल्में

अभिषेक बच्चन की 2016-18 के बीच 2 फिल्में हाउसफुल 3 और मनमर्जियां आईं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं रही।

Image credits: instagram

अभिषेक बच्चन का ओटीटी डेब्यू

2020 में अभिषेक बच्चन ने फिल्म लूडो से ओटीटी पर डेब्यू किया। अनुराग बसु की यह फिल्म इतनी उलझी थी कि किसी को समझ ही नहीं आई।

Image credits: instagram

2021-22 में आई अभिषेक बच्चन की 3 मूवी

2021-22 में अभिषेक बच्चन की ओटीटी पर 3 फिल्में द बिग बुल, बॉस बिस्वास और दसवीं आई। हालांकि, तीनों ही फिल्में लोगों को आकर्षित नहीं कर पाईं।

Image credits: instagram

2023 में आई घूमर

2023 में अभिषेक बच्चन की फिल्म घूमर सिनेमाघरों में रिलीज हुई। स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाई और फ्लॉप साबित हुई। फिलहाल उनके पास किसी फिल्म का ऑफर नहीं है।

Image credits: instagram