भारतीय सेना दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्मी है। इसके इरादों के आगे चट्टानें भी सिर झुका चुकी है। वहीं सेना के पराक्रम को फिल्मों में भी बखूबी दिखाया गया है।
पाकिस्तान समर्थित आतंकियों उरी में सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया था, इसके बाद भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर पाक को भारी नुकसान पहुंचाया था।
फरहान अख्तर की 'लक्ष्य' भी आर्मी के महत्व को दिखाती है। इसमें ऋतिक रोशन जिसे अपनी लक्ष्य के बारे में ही नहीं पता है, वो सेना मे आने के बाद अनुशासित हो जाता है।
फ़िल्म शेरशाह 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के कैप्टन विक्रम बत्रा की अदम्य साहस की कहानी बताती है।
इंडियन आर्मी के फील्ड मार्शल रहे सैम मानेकशॉ की बायोपिक मूवी में उनके डेडीकेशन और सेना को शिखर परले जाने का जुनून दिखता है।
सनी देओल, सुनील शेट्टी स्टारर बॉर्डर भारत- पाकिस्तान के युद्ध की घटना पर बेस्ड थी। ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। 10 करोड़ में बनी मूवी ने61 करोड़ की कमाई की थी।
कश्मीर के पुलवामा में पाक आतंकियों के हमले में 40 जवान शहीद हो गए। इसके सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी। फाइटर मूवी में वायुसेना के इस अदम्य साहस को दिखाया गया है।
अजय देवगन की हिंदुस्तान की कसम भी आर्मी की ताकत दिखाती है। ये दो जुड़वा ब्रदर्स की स्टोरी है।
फरहान अख्तर की 'लक्ष्य' भी आर्मी के महत्व को दिखाती है। इसमें ऋतिक रोशन जिसे अपनी लक्ष्य के बारे में ही नहीं पता है, वो सेना मे आने के बाद अनुशासित हो जाता है।
बॉर्डर के मेकर जे.पी. दत्ता ने संजय दत्त, अजय देवगन, नागार्जुन, सुनील शेट्टी के साथ एलओसी : कारगिल' मूवी बनाई थी। इसमें भारतीय सेना की सबसे कठिन लड़ाई की जीत को दिखाया गया था।
अजय देवगन, बॉबी देओल, संजय दत्त, सुनील शेट्टी की ये मूवी भी सेना के पराक्रम को दिखाने वाली है। वर्ष 2005 में रिलीज फिल्म भारतीय बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स का दमखम दिखाती है।
शाहिद कपूर और सोनम कपूर की मौसम में एयरफोर्स की ताकत देखने मिली थी। इसका डायरेक्शन पंकज कपूर ने किया था।