सुपरस्टार का बेटा, 28 साल में दे पाया 2 ब्लॉकबस्टर, सालों रहा बेकाम भी
Bollywood Feb 17 2025
Author: Rakhee Jhawar Image Credits:instagram
Hindi
छावा एक्टर अक्षय खन्ना
हालिया रिलीज छावा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। विक्की कौशल की इस फिल्म में अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का किरदार निभाया है। उनके किरदार को पसंद किया जा रहा है।
Image credits: instagram
Hindi
अक्षय खन्ना का करियर
बात अक्षय खन्ना के करियर की करें तो ये सुपरफ्लॉप रहा है। अक्षय बॉलीवुड के सुपरस्टार विनोद खन्ना के बेटे हैं। हालांकि, पिता की तरह अक्षय स्टारडम हासिल नहीं कर पाए।
Image credits: instagram
Hindi
1997 में किया था डेब्यू
अक्षय खन्ना ने 1997 में फिल्म हिमालय पुत्र से डेब्यू किया था। ये फिल्म विनोद खन्ना ने अपने बेटे को लॉन्च करने के लिए बनाई थी। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी।
Image credits: instagram
Hindi
अक्षय खन्ना का 28 साल का करियर
अक्षय खन्ना ने अपने 28 साल के करियर में करीब 37 फिल्मों में किया। इनमें से उनकी केवल 2 फिल्में बॉर्डर और दृश्यम 2 ब्लॉकबस्टर रही। कुछ एवरेज रही तो कुछ डिजास्टर साबित हुईं।
Image credits: instagram
Hindi
अक्षय खन्ना का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड
अक्षय खन्ना के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड की बात करें तो उनकी 8 फिल्म एवरेज, 3 सेमी हिट और 6-7 हिट रही। उन्होंने हंगामा, ताल, हलचल, दिल चाहता है, रेस, हमराज जैसी फिल्मों में काम किया।
Image credits: instagram
Hindi
अक्षय खन्ना नके पास नहीं था काम
अक्षय खन्ना के करियर में एक वक्त ऐसा भी आया था जब उनके पास कोई काम नहीं था। लगातार फिल्में फ्लॉप होने की वजह से उन्हें फिल्में ऑफर होना बंद हो गई थीं। वे 2012 से 2016 तक बेकार रहे।
Image credits: instagram
Hindi
2 साल बाद आई अक्षय खन्ना की फिल्म
अक्षय खन्ना आखिरी बार 2022 में आई फिल्म दृश्यम 2 में नजर आए थे। 2 साल बाद वे छावा में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म छावा अच्छा परफॉर्म कर रही है। मूवी 100 करोड़ क्लब में पहुंच गई है।