Hindi

पैरेंट्स बने रणवीर-दीपिका की Love Story, जानिए 11 साल में कब क्या हुआ?

Hindi

वह फिल्म, जिसके दौरान शुरू हुई दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की लव स्टोरी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की लव स्टोरी 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'गोलियों की रासलीला : राम लीला' के सेट पर शुरू हुई थी।

Image credits: Social Media
Hindi

जब रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को देखते ही कहा- ओह माय गॉड!

रणवीर ने 'कॉफ़ी विद करन' के एक एपिसोड में बताया था कि वे संजय लीला भंसाली के ऑफिस में उनसे मिलने बैठे थे। तभी दीपिका वहां आईं और उन्हें देखते ही उनके मुंह से निकला- ओह माय गॉड!

Image credits: Social Media
Hindi

दीपिका पादुकोण नहीं चाहती थीं सीरियस रिलेशन

दीपिका ने 'कॉफ़ी विद करन' में कहा था, "मैं सिंगल थी और वह (रणवीर) अभी-अभी रिलेशनशिप से बाहर आया था। मैं कुछ समय सिंगल रहना चाहती थी, क्योंकि मैं कुछ मुश्किल रिश्तों से बाहर आई थी।

Image credits: Social Media
Hindi

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण ने गुपचुप सगाई की थी

रणवीर के मुताबिक़, उन्होंने 2015 में दीपिका से सगाई की थी। लेकिन 3 साल तक वे इस बात को लोगों से छुपाए रहे। उन्होंने करन जौहर के शो में कहा था, "मैंने उसे 2015 में प्रपोज किया था।"

Image credits: Social Media
Hindi

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण की सगाई की कहानी

बकौल रणवीर, "राम लीला हो गई और हम डेटिंग फेज में थे। एक पॉइंट पर मुझे सही लगा तो मैंने फैसला कर लिया कि यह (दीपिका) वही है। इसलिए कुछ और हो, उससे पहले अंगूठी पहना देनी चाहिए।"

Image credits: Social Media
Hindi

रणवीर सिंह ने प्रपोजल के लिए बनाया था यह प्लान

रणवीर के मुताबिक़, वे अपनी मां-बहन के साथ अंगूठी लेने गए। वे कहते हैं, "हम हॉलिडे पर जा रहे थे और मैंने तय किया कि मैं हॉलिडे के दौरान उसे (दीपिका पादुकोण) प्रपोज कर दूंगा।"

Image credits: Social Media
Hindi

रणवीर सिंह के पैरेंट्स ने पूछा था यह सवाल

बकौल रणवीर, "मेरे पैरेंट्स ने पूछा क्या तुम प्रपोज करने वाले हो? उसके पैरेंट्स से नहीं पूछोगे? मैं इतना मैच्योर नहीं था। मैंने कहा- मुझे उससे शादी करनी है, इसलिए उससे पूछूंगा।"

Image credits: Social Media
Hindi

रणवीर सिंह ने मालदीव में किया था दीपिका पादुकोण को प्रपोज

रणवीर सिंह ने बताया, "हम मालदीव गए और मैं चुपके से रिंग लेकर गया। हमने रेत के टीलों पर यह हिम्मत भरा काम किया। दीपिका ने हां कहा और बाकी सब आप जानते ही हैं।"

Image credits: Social Media
Hindi

2016 में पहली बार जनता के सामने आया रणवीर-दीपिका का रिश्ता

2016 में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण IIFA अवॉर्ड्स में हाथों में हाथ लिए पहुंचे। इसी दौरान एक परफॉर्मेंस के दौरान दीपिका ने रणवीर की ओर दिल का इशारा करते हुए I Love You भी कहा था।

Image credits: Social Media
Hindi

2018 में हुई रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 14 नवम्बर 2018 को इटली के लेक कोमो में शादी की और आधिकारिक रूप से पति-पत्नी बन गए।

Image credits: Social Media
Hindi

अब एक बेटी के पैरेंट्स बन चुके रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने फ़रवरी 2024 में ऐलान किया कि वे पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। सितम्बर 2024 में मुंबई के एच.एन. रिलायंस हॉस्पिटल में उनकी बेटी का जन्म हुआ।

Image Credits: Social Media