Bollywood

बॉलीवुड के 8 Couples कोई 50 तो कोई 32 साल से निभा रहा एक-दूसरे का साथ

Image credits: Our own

धर्मेंद्र- हेमा मालिनी

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने 2 मई 1980 को शादी की थी। ​दोनों पिछले 43 साल से अपने रिश्ते को बहुत ही खूबसूरती से निभा रहे हैं।

Image credits: instagram

अमिताभ बच्चन- जया बच्चन

अमिताभ बच्चन और जया की शादी 3 जून, 1973 को हुई थी। दोनों की शादी को 50 साल हो गए हैं। वक्त के साथ-साथ दोनों का रिश्ता और मजबूत होता गया।

Image credits: instagram

शाहरुख खान- गौरी खान

शाहरुख खान और गौरी ने 25 अक्टूबर 1991 को शादी की थी। तब से लेकर अबतक दोनों का रिश्ता मजबूती से बंधा हुआ है। दोनों पिछले 33 साल से एक-दूसरे के साथ खड़े हैं।

Image credits: instagram

जितेंद्र और शोभा कपूर

जितेंद्र ने शोभा कपूर से 18 अक्टूबर, 1974 को शादी की थी। शादी के बाद से दोनों एक-दूसरे का साथ पूरी शिद्दत के साथ निभा रहे हैं। दोनों 49 साल से साथ हैं।

Image credits: instagram

शत्रुघ्न सिन्हा- पूनम सिन्हा

9 जुलाई, 1980 को शत्रुघ्न सिन्हा ने पूनम से शादी की थी। कपल पिछले 43 साल से एक-दूसरे के साथ बंधन में बंधा हुआ है। कपल के बीच प्यार आज भी कायम है।

Image credits: instagram

अनिल कपूर- सुनीता कपूर

अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता की शादी को 39 साल हो गए हैं। 19 मई, 1984 को कपल ने शादी की थी। बता दें कि शादी से पहले दोनों ने 10 साल तक डेटिंग की थी।

Image credits: instagram

माधुरी दीक्षित- डॉ. श्रीराम नेने

माधुरी दीक्षित की शादी को 24 साल हो चुके हैं। उन्होंने 17 अक्टूबर, 1999 को डॉ. श्रीराम माधव नेने से शादी की थी। कपल पिछले 24 साल से एक-दूसरे के साथ डटकर खड़ा है।

Image credits: instagram

गोविंदा- सुनीता आहूजा

गोविंदा ने 11 मार्च, 1987 को सुनीता आहूजा से शादी की थी। दोनों की शादी को 36 साल हो चुके हैं। कपल सालों से एक-दूसरे के साथ हैं और दोनों के बीच प्यार अभी भी बना हुआ है।

Image credits: instagram