Bollywood

2023 में चुपके से आई इन 8 लो बजट फिल्मों ने मेकर्स को किया मालामाल

Image credits: instagram

2023 में लो बजट फिल्मों ने किया धमाका

2023 में कई लो बजट फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल किया। इनमें गदर 2, ओएमजी 2, ड्रीम गर्ल 2, द केरल स्टोरी, 12वीं फेल सहित अन्य फिल्में हैं।

Image credits: instagram

1. गदर 2

सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने तो इस साल बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया। 60 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 691.08 करोड़ रुपए की कमाई की।

Image credits: instagram

2. द केरल स्टोरी

अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी का बजट 20 करोड़ था, वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।

Image credits: instagram

3. ओएमजी 2

अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ओएमजी 2 ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाया। 50 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 221 करोड़ का कलेक्शन किया।

Image credits: instagram

4. सत्यप्रेम की कथा

कार्तिक आर्यन और कियारा अडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा का बजट 60 करोड़ था। फिल्म ने 117.77 करोड़ का कारोबार किया था।

Image credits: instagram

5. जरा हटके जरा बचके

विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके का बजट 40 करोड़ था। फिल्म ने 116 करोड़ रुपए की कमाई की।

Image credits: instagram

6. ड्रीम गर्ल 2

आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का बजट 35 करोड़ था। इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।

Image credits: instagram

7. फुकरे 3

ऋचा चड्ढा और पुलकित सम्राट की फिल्म फुकरे 3 का बजट 50 करोड़ का। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा कमाए।

Image credits: instagram

8. 12वीं फेल

विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल का 25 करोड़ बजट थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की।

Image credits: instagram