Bollywood

Dusshera 2023 : बुराई पर अच्छाई की जीत दिखाती है ये TOP 10 फिल्में

Image credits: instagram

शाहरुख खान की फिल्म पठान

फिल्म पठान में शाहरुख खान ने रॉ एजेंट बनकर देश को दुश्मनों से बचाया। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण-जॉन अब्राहम लीड रोल में थे।

Image credits: instagram

सनी देओल की गदर 2

सनी देओल की फिल्म गदर 2 भी बुराई के खिलाफ अच्छाई की जीत को दिखाती है। फिल्म में सनी के साथ अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा लीड रोल में थे। 

Image credits: instagram

दीपिका पादुकोण की फिल्म पद्मावत

दीपिका पादुकोण की पद्मावत अपने साम्राज्य को बचाने और दुश्मन अलाउद्दीन खिलजी को सबक सिखाने पर बेस्ड थी, जिसमें आखिरी में सच की जीत होती है। फिल्म में शाहिद कपूर और रणवीर सिंह थे।

Image credits: instagram

सनी देओल की फिल्म दामिनी

सनी देओल की फिल्म दामिनी एक पीड़िता को न्याया दिलाने की कहानी बताती है। दामिनी में आखिरी में बुराई पर अच्छाई की जीत होती है और पीड़िता को इंसाफ मिलता है। 

Image credits: instagram

रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी

रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी चाइल्ड ट्रैफिकिंग सब्जेक्ट पर बनी थी, जिसमें अंत में बुराई पर अच्छाी की जीत होते दिखाया गया है। रानी सभी दुश्मनों को अच्छी तरह से सबक सिखाती हैं।

Image credits: instagram

तापसी पन्नू की फिल्म पिंक

तापसी पन्नू की फिल्म पिंक में हक के लिए लड़ाई को दिखाया गया है। आखिर में सच की जीत होती है और गलत काम करने वालों को सजा मिलती है। 

Image credits: instagram

प्रिटी जिंटा की फिल्म संघर्ष

प्रिटी जिंटा की संघर्ष सीरियल किलर की कहानी पर फिल्म है, जिसे आखिर में कड़ी सजा मिलती है। फिल्म में प्रिटी के साथ अक्षय कुमार और आशुतोष राणा लीड रोल में थे।

Image credits: instagram

अजय देवगन की फिल्म लज्जा

अजय देवगन की लज्जा औरतों का सम्मान और उनके हक पर बनी फिल्म है। इसमें अजय इंसाफ के लिए लड़ते है और आखिरी में जीत हासिल करते हैं। 

Image credits: instagram

आमिर खान की फिल्म लगान

आमिर खान की लगान अंग्रेजों के साम्राज्य को खत्म करने और अपने हक को पाने की कहानी पर फिल्म है। आखिर में अंग्रेजों को देश छोड़कर जाना पड़ता है। फिल्म में आमिर के साथ ग्रेसी सिंह थी।

Image credits: instagram

अनिल कपूर की मिस्टर इंडिया

अनिल कपूर की मिस्टर इंडिया एक ऐसे शख्स की कहानी है, जो अदृश्य होकर लोगों की मदद करता है और दुश्मनों को सबक सिखाता है। फिल्म में अनिल के साथ श्रीदेवी थी।

Image credits: instagram