Bollywood

दीवार में धंसी मिली गोली...सलमान के घर पर चली गोलियों की A to Z न्यूज

Image credits: instagram

सुबह 5 बजे चली सलमान खान के घर पर गोलियां

मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर रविवार सुबह 5 बजे गोलियां चलाई गई। गोलियां दीवार में धंसी मिली।

Image credits: instagram

2 बाइक सवार ने चलाई सलमान खान के घर पर गोलियां

रविवार को सुबह 5 बजे बाइक पर सवार दो आदमी आए और उन्होंने दनादन सलमान खान के घर पर गोलियां दागी। गोलियां चलाने के बाद दोनों भाग गए।

Image credits: instagram

फायरिंग के वक्त सलमान खान घर पर थे

रिपोर्ट्स की मानें तो जब 2 बाइक सवारों ने सलमान खान के घर पर गोलियां चलाई उस वक्त वे और उनके पेरेंट्स घर पर ही थी। कहा जा रहा है कि हमलावरों ने 4 राउंड फायरिंग की।

Image credits: instagram

मौके पर पहुंची मुंबई पुलिस

सलमान खान के घर पर गोलियां चलने की खबर मिलते ही मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई और मौकै पर अपनी टीम के साथ पहुंची। पुलिस द्वारा घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

Image credits: instagram

सलमान खान के घर की दीवार पर गोली

खबरों की मानें तो सलमान खान के घर की दीवार पर गोलियां मिली है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर दीवार में से गोलियां निकाली और उन्हें जांच के लिए भेजा।

Image credits: instagram

किसने चलवाई गोलियां

कहा जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग ने सलमान खान के घर पर गोलियां चलवाई है। बता दें कि ये गैंग उन्हें जान से मारने की धमकी पहले दे चुका है।

Image credits: instagram

CCTV फुटेज खंगाल रही मुंबई पुलिस

मुंबई पुलिस सलमान खान के घर पर गोलियां चलाने वालों का CCTV फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

Image credits: instagram

सलमान खान की तरफ से रिएक्शन

घर पर गोलियां चलने के बाद सलमान खान का फिलहाल कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस उनके घर के अंदर तक जाकर जांच कर रही है।

Image credits: instagram