कौन है HIT डेब्यू के बाद FLOP रही आमिर-संजय दत्त की हीरोइन, अब गुमनाम
Bollywood Jul 20 2024
Author: Rakhee Jhawar Image Credits: instagram
Hindi
44 साल की हुई लगान की हीरोइन
आमिर खान की फिल्म लगान से फिल्मों में कदम रखने वाली ग्रेसी सिंह 44 साल की हो गईं हैं। ग्रेसी का जन्म 1980 को दिल्ली में हुआ था।
Image credits: instagram
Hindi
TV शो अमानत से मिली ग्रेसी सिंह को पहचान
ग्रेसी सिंह ने फिल्म हू तू तू से एक्टिंग के दुनिया में कदम रखा था। ग्रेसी ने टीवी शो अमानत में काम किया और इससे उन्हें पहचान मिली।
Image credits: instagram
Hindi
ऐसे मिली थी ग्रेसी सिंह को फिल्म लगान
कहा जाता है कि ग्रेसी सिंह को अमानत सीरियल में देखने के बाद आमिर खान की फिल्म लगान के लिए अप्रोच किया गया था। उन्होंने फिल्म के लिए सीरियल छोड़ दिया था।
Image credits: instagram
Hindi
ब्लॉकबस्टर रही ग्रेसी सिंह की डेब्यू फिल्म
ग्रेसी सिंह ने 2001 में आमिर खान के साथ फिल्म लगान से डेब्यू किया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और इसने 65.97 करोड़ कमाए थे।
Image credits: instagram
Hindi
लगान ने ग्रेसी सिंह को बनाया स्टार
फिल्म लगान ने ग्रेसी सिंह स्टार बनाया। हालांकि, वे स्टारडम कायम नहीं रख पाई। इसके बाद आई उनकी फिल्म गंगाजल और मुन्ना भाई एमबीबीएस ही हिट रही।
Image credits: instagram
Hindi
FLOP रहा ग्रेसी सिंह का फिल्मी करियर
ग्रेसी सिंह का फिल्मी करियर सुपरफ्लॉप रहा। उन्होंने यही जिंदगी है, देशद्रोही, मुस्कान, अरमान, वजह जैसी कई डिजास्टर फिल्मों में काम किया।
Image credits: instagram
Hindi
2013 के बाद गुमनाम ग्रेसी सिंह
ग्रेसी सिंह 2013 में आई फिल्म ब्लू माउंटेन्स में नजर आईं। इसके बाद वे फिल्म इंडस्ट्री से अचानक गायब हो गई। उन्होंने टीवी शो संतोषी मां में काम किया।
Image credits: instagram
Hindi
क्या कर रहीं ग्रेसी सिंह
ग्रेसी सिंह अब क्या कर रही है और कहां हैं, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। वे सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं।