Hindi

भाईसाब कितनी क्यूट है.. वो कौन है, जिसके जैसी बेटी चाहते थे रणवीर सिंह

Hindi

पापा बने रणवीर सिंह

रणवीर सिंह शादी के 6 साल बाद पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने बेटी को जन्म दिया है। डिलीवरी के लिए वे 7 सितम्बर को गणेश चतुर्थी वाले दिन अस्पताल में भर्ती हुई थीं।

Image credits: Social Media
Hindi

रणवीर सिंह हमेशा से चाहते थे बेटी

रणवीर सिंह हमेशा से बेटी चाहते थे। इसका खुलासा उन्होंने 2021 में क्विज शो 'द बिग पिक्चर' में किया था। उनकी बेटी के जन्म के बाद उनका बयान वायरल हो रहा है।

Image credits: Social Media
Hindi

रणवीर सिंह ने की थी अपने बच्चों पर बात

रणवीर ने 'द बिग पिक्चर' में एक कंटेस्टेंट से बातचीत में दीपिका की तारीफ़ की थी। उन्होंने कहा था, "जैसा कि आप लोग जानते हैं कि मेरी शादी हो गई है और दो-तीन साल में बच्चे भी होंगे।"

Image credits: Social Media
Hindi

रणवीर सिंह कोई कैसी बेटी की ख्वाहिश थी

बकौल रणवीर, "भाईसाब आपकी भाभी (दीपिका पादुकोण) इतनी क्यूट बेबी थी ना। मैं तो रोज़ उसकी बेबी फोटोज देखता हूं और कहता हूं एक ऐसी दे दे मुझे तो बस लाइफ सेट हो जाए।"

Image credits: Social Media
Hindi

8 सितम्बर को हुआ रणवीर की बेटी का जन्म

रणवीर की पत्नी दीपिका ने 8 सितम्बर 2024 को मुंबई के एच.एन. रिलायंस हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया। अब यह तो आने वाला वक्त बताएगा कि रणवीर-दीपिका की बेटी किस पर गई है।

Image credits: Social Media
Hindi

रणवीर सिंह की अपकमिंग फ़िल्में

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वे आगे 'सिंघम अगेन' में नज़र आएंगे। उनकी अन्य अपकमिंग फिल्मों में 'धुरंधर', 'डॉन 3' और 'शक्तिमान' शामिल हैं।

Image Credits: Social Media