9 बार काजोल की बनी पति संग जोड़ी, HIT से ज्यादा FLOP हुईं फिल्में
Bollywood Aug 05 2023
Author: Rakhee Jhawar Image Credits:instagram
Hindi
49 साल की हुईं काजोल
काजोल 49 साल की हो गई हैं। अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले काजोल की जोड़ी पति अजय देवगन के साथ भी बनी, लेकिन दोनों के साथ वाली ज्यादातर फिल्में फ्लॉप ही रही।
Image credits: instagram
Hindi
1995 में आई थी काजोल-अजय देवगन की पहली मूवी
काजोल और अजय देवगन की पहली फिल्म हलचल थी, जो 1995 में आई थी। हालांकि, फिल्म खास नहीं चली, इसने 5.75 करोड़ का बिजनेस किया।
Image credits: instagram
Hindi
काजोल की अजय देवगन के साथ दूसरी फिल्म
1995 में ही काजोल और अजय देवगन की दूसरी फिल्म गुंडाराज आई, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप रही। फिल्म ने 5.08 करोड़ का कलेक्शन किया।
Image credits: instagram
Hindi
काजोल की इश्क रही Hit
अजय देवगन के साथ 1997 में आई काजोल की फिल्म इश्क सुपरहिट साबित हुई। फिल्म ने 24.93 करोड़ का कारोबार किया था।
Image credits: instagram
Hindi
1998 में आई हिट फिल्म प्यार तो होना ही था
काजोल और अजय देवगन के साथ वाली 1998 में आई फिल्म प्यार तो होना ही था सुपरहिट रही। फिल्म ने 21.51 करोड़ का कलेक्शन किया।
Image credits: instagram
Hindi
काजोल की सुपरफ्लॉप दिल क्या करें
काजोल की अजय देवगन के साथ आई फिल्म दिल क्या करें सुपरफ्लॉप साबित हुई। 1998 में आई फिल्म ने 8.95 करोड़ का बिजनेस किया।
Image credits: instagram
Hindi
सुपरफ्लॉप रही काजोल की राजू चाचा
2000 में आई काजोल और अजय देवगन की फिल्म राजू चाचा सुपरफ्लॉप रही। फिल्म ने 10.69 करोड़ का कारोबार किया था।
Image credits: instagram
Hindi
काजोल की यू मी और हम भी हुई FLOP
2008 में आई अजय देवगन के साथ वाली फिल्म यू मी और हम भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म ने 20.98 करोड़ की कमाई की थी।
Image credits: instagram
Hindi
काजोल संग अजय देवगन की ये मूवी भी हुई फ्लॉप
2010 में आई अजय देवगन और काजोल की फिल्म टूनपुर का सुपरहीरो भी सुपरफ्लॉप साबित हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3.55 करोड़ ही कमा पाई।
Image credits: instagram
Hindi
तान्हाजी रही ब्लॉकबस्टर
2020 में आई काजोल-अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म ने 279.55 करोड़ का बिजनेस किया।