Hindi

शादी करने को तैयार 38 साल की कंगना रनौत, बोलीं- ज्यादा उम्र में...

Hindi

शादी को लेकर कंगना रनौत का प्लान

एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने एक हालिया बातचीत में अपनी शादी के प्लान के बारे में बात की। उन्होंने इस दौरान माना कि हर किसी को एक साथी की जरूरत होती है।

Image credits: Instagram
Hindi

क्या शादी कर घर बसाएंगी कंगना रनौत

दरअसल, कंगना रनौत राज शमानी के पॉडकास्ट पर पहुंची थीं। इस दौरान जब कंगना से पूछा गया कि क्या वे शादी कर अपने बच्चों संग फैमिली बनाना चाहती हैं तो उन्होंने कहा, "जी हां, बिल्कुल।"

Image credits: Instagram
Hindi

क्या हर किसी को शादी करना जरूरी है?

कंगना ने कहा, "मुझे लगता है कि हर किसी का साथी होना चाहिए। बिना साथी के रहने में मुश्किल होती है। बिना साथी के रहना आसान नहीं है। सभी का साथी होना चाहिए, यह जरूरी है।"

Image credits: Instagram
Hindi

साथी ना होने से भी मुश्किल क्या है?

बकौल कंगना, "साथी के साथ रहना भी मुश्किल है, साथी के बिना रहना ज्यादा मुश्किल है। आपको सही इंसान खोजने की जरूरत नहीं है। इस एक चीज को पूरी तरह ख़त्म करने की जरूरत है।"

Image credits: Instagram
Hindi

'पार्टनर मिलना सबसे बड़ा डिजास्टर है'

कंगना ने आगे कहा, "अगर खोजने पर आपको अपना साथी मिल जाता है तो यह आपके लिए सबसे बड़ी आपदा हो सकती है।" कंगना ने कहा कि यह अपने आप आएगा, इसकी कोई समयसीमा नहीं है।

Image credits: Instagram
Hindi

कंगना रनौत को शादी के लिए कहते हैं उनके पैरेंट्स?

कंगना ने बताया, "वे जानते हैं कि क्या हो रहा है, क्या नहीं। वे मेरी जिंदगी के बारे में अपडेटेड रहते हैं। वे हर भारतीय पैरेंट्स की तरह चिंता करते हैं।"

Image credits: Instagram
Hindi

कंगना रनौत ने बताया कब हो जानी चाहिए शादी

बकौल कंगना, "उम्र बढ़ने पर आपको एडजस्ट करने में दिक्कत हो सकती है। यदि आप कम उम्र में शादी कर लेते हैं तो एडजस्ट करने में आसानी होती है।"

Image credits: Instagram
Hindi

कंगना रनौत ने दिया गांव का उदाहरण

कंगना ने कह, “गांव में शादी बहुत छोटी उम्र में हो जाती है। इसके अलावा उस वक्त आपका जुनून इतना ऊंचा होता है कि आपको दिशा मिलना अच्छा होता है। कम उम्र में यह बेहद आसान होता है।”

Image credits: Instagram
Hindi

किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं कंगना रनौत?

कंगना ने इसी साल की शुरुआत में खुलासा किया था कि वे किसी को डेट कर रही हैं। हालांकि, उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड का नाम नहीं बताया।

Image credits: Instagram
Hindi

कंगना रनौत की अपकमिंग फ़िल्में

हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद होने के साथ-साथ कंगना रनौत फिल्मों में भी एक्टिव हैं। उनकी अगली फिल्म 'इमरजेंसी' 6 सितम्बर को रिलीज होने जा रही है।

Image Credits: Instagram