Bollywood

बड़े बेटे का नाम तैमूर क्यों रखा, सालों बाद करीना कपूर ने किया खुलासा

Image credits: instagram

शादी के 4 साल बाद तैमूर का हुआ था जन्म

करीना कपूर और सैफ अली खान 2012 में शादी की और चार साल बाद पहले बेटे का स्वागत किया, जिसका नाम तैमूर रखा। हालांकि, इस नाम की घोषणा करने के बाद कपल को काफी कुछ सुनने को मिला।

Image credits: instagram

करीना कपूर ने शेयर की डिटेल

हाल ही में एक इंटरव्यू में करीना कपूर ने कि कैसे बेटे का नाम को लेकर हुए विवाद से पति सैफ कैसे निपटे थे। उन्होंने खुलासा किया है कि अपने पहले बेटे का नाम तैमूर को क्यों रखा।

Image credits: instagram

करीना कपूर ने बताया कैसे आया आइडिया

करीना कपूर ने कहा, "जब हम नाम के बारे में सोच रहे तो सैफ ने कहा वह एक पड़ोसी दोस्त के साथ बड़े हुए और हमेशा उसका नाम पसंद आया और उसका नाम तैमूर था।

Image credits: instagram

इसलिए रखा बेटे का नाम तैमूर- करीना कपूर

करीना कपूर ने बताया कि सैफ ने कहा था कि अगर मेरा यहां बेटा होगा तो वो मेरा पहला दोस्त होगा। मैं उसका नाम 'तैमूर' रखना चाहूंगा, और ठीक इसी तरह से 'तैमूर' नाम रखा गया।

Image credits: instagram

मुझे भी नाम पसंद था- करीना कपूर

करीना कपूर ने आगे कहा- हमने तैमूर नाम का मतलब देखा और इसका मतलब है 'आयरन'। मैंने कहा कि अगर मेरा कोई बेटा होगा तो मैं हमेशा चाहूंगी वह लौह पुरुष की तरह मजबूत हो।

Image credits: instagram

बेटे के नाम को लेकर हुई थी करीना कपूर ट्रोल

करीना कपूर ने बताया कि जैसे ही बेटे के नाम खुलासा किया तो लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया था। मैं अभी तक समझ नहीं पाई कि हमारे साथ ऐसा क्यों हुआ।

Image credits: instagram

तैमूर का नाम किसी व्यक्ति से जुड़ा नहीं था

करीना कपूर ने बताया कि तैमूर का नाम किसी ऐतिहासिक व्यक्तित्व के संदर्भ में नहीं था। इसका किसी भी चीज या किसी से कोई लेना-देना या समानता नहीं है।

Image credits: instagram

जाने जान में नजर आएंगी करीना कपूर

करीना कपूर की अपकमिंग थ्रिलर-सस्पेंस फिल्म जाने जान 21 सितंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के जरिए करीना ओटीटी पर डेब्यू कर रही है। सुजॉय घोष की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Image credits: instagram

लालसिंह चड्ढा रही थी सुपरफ्लॉप

करीना कपूर आखिरी बार फिल्म लालसिंह चड्ढा में नजर आईं थीं। आमिर खान के साथ वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। फिल्म को दर्शक तक नसीब नहीं हुए थे। 

Image credits: instagram