Bollywood

8 FLOP के बाद माधुरी दीक्षित ने फोड़ा था BO, हिल गई फिल्म इंडस्ट्री

Image credits: instagram

57 साल की हुई माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित 57 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 1967 में मुंबई में हुआ था। माधुरी ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी है। हालांकि, करियर के शुरुआती दौर में उनकी फिल्म लगातार फ्लॉप हुईं।

Image credits: instagram

1984 में किया था माधुरी दीक्षित ने डेब्यू

माधुरी दीक्षित ने 1984 में आई फिल्म अबोध से डेब्यू किया था। फिल्म रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। फिल्म में माधुरी के हीरो बंगाली एक्टर तपन पॉल थे।

Image credits: instagram

लगातार 8 फिल्में माधुरी दीक्षित रही FLOP

माधुरी दीक्षित ने डेब्यू के बाद 8 फिल्में फ्लॉप दी। इनमें आवारा बाप, स्वाति, हिफाजत, उत्तर दक्षिण, दयावान आदि शामिल है। फ्लॉप फिल्मों के बाद उन्हें बी ग्रेड हीरोइन का टैग मिला।

Image credits: instagram

तेजाब से माधुरी दीक्षित ने मचाया कोहराम

लगातार फ्लॉप होने के बाद 1988 में माधुरी दीक्षित की फिल्म तेजाब आई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस तो हिलाया ही साथ ही माधुरी को झटके में स्टार बना दिया। 

Image credits: instagram

माधुरी दीक्षित की पलटी किस्मत

तेजाब के बाद माधुरी दीक्षित की किस्मत पलट गई। 1989 में आई उनकी फिल्में राम लखन, प्रेम प्रतिज्ञा, मुजरिम, त्रिदेव, परिंदा ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। उन्हें दनादन फिल्में मिलने लगी।

Image credits: instagram

माधुरी दीक्षित HIT एक्ट्रेस

तेजाब के बाद माधुरी दीक्षित की लगातार फिल्में चली और उन्हें हिट एक्ट्रेस का टैग मिल गया। पर्दे पर उनकी अदायगी देखने लोग दीवाने हो गए थे। 

Image credits: instagram

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित की गिनती अचानक टॉप की एक्ट्रेसेस में होने लगी। 90 के दशक में उन्होंने बॉलीवुड के साथ बॉक्स ऑफिस पर राज किया। वे हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई।

Image credits: instagram

माधुरी दीक्षित की हिट फिल्में

माधुरी दीक्षित ने बेटा, हम आपके हैं कौन, दिल, जमाई राजा, थानेदार, साजन, खलनायक, राजा, दिल तो पालग है, देवदास जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया। 

Image credits: instagram

अब क्या कर रही माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित इन दिनों डांस रियलिटी शो डांस दीवाने को जज कर रही हैं। हाल ही में शो में उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर उनके पति डॉ. श्रीराम नेने भी पहुंचे थे।

Image credits: instagram