Hindi

BreakUp: अलग हुए मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर, खत्म हुआ 6 साल का रिश्ता

Hindi

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का ब्रेकअप

पिंकविला की रिपोर्ट की मानें मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। कहा जा रहा है कि दोनों ने अपना रिश्ता आखिरकार खत्म कर दिया और आगे बढ़ने का फैसला लिया है।

Image credits: instagram
Hindi

मलाइका-अर्जुन के ब्रेकअप की पुष्टि

कई सूत्रों ने पुष्टि की है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने सम्मानपूर्वक अलग होने का फैसला किया है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी रिश्ता टूटने पर कई बयान नहीं दिया है।

Image credits: instagram
Hindi

मलाइका-अर्जुन के रिश्ते में कोई दरार नहीं

सूत्रों ने पिंकविला को बताया कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता ठीक चल रहा है और वे इस स्थिति से बेहद सम्मानजनक तरीके से अलग हो रहे हैं।

Image credits: instagram
Hindi

मलाइका-अर्जुन के बीच खास रिश्ता

एक सूत्र ने बताया कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच बहुत खास रिश्ता रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों आगे भी एक-दूसरे के दिलों में खास जगह बनाकर रखेंगे।

Image credits: instagram
Hindi

टूटे रिश्ते पर मलाइका-अर्जुन नहीं करेंगे कमेंट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों ही अपने टूटे रिश्ते पर कोई कमेंट नहीं करेंगे और नहीं चाहते कि कोई उसने इस बारे में सवाल करें।

Image credits: instagram
Hindi

6 साल से थे अर्जुन-मलाइका रिश्ते में

आपको बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले 6 साल से रिलेशनशिप में थे। 2018 में एक फैशन शो के दौरान दोनों के रिश्ते की अफवाह उड़ी थी।

Image credits: instagram
Hindi

मलाइका अरोड़ा ने कन्फर्म किया था रिश्ता

मलाइका अरोड़ा ने अपने 45वें बर्थडे पर अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते पर पक्की मुहर लगाई थी। इसके बाद से दोनों ने साथ में घूमना और वेकेशन एन्जॉय करना शुरू किया था।

Image credits: instagram
Hindi

फ्यूचर प्लान पर की थी अर्जुन कपूर ने बात

अर्जुन कपूर ने कॉफी विद करन में अपनी लव लाइफ और रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने की प्लानिंग पर बात की थी। मलाइका ने भी कई बार दूसरी शादी को लेकर हिंट दिया था।

Image Credits: instagram