Bollywood

11 साल छोटे अर्जुन कपूर से मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप? खुद दिया बड़ा हिंट

Image credits: Instagram

अर्जुन कपूर से मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप?

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह अंदाजा लगाया जा रहा है। इसके पीछे मलाइका की ही एक सोशल मीडिया पोस्ट है।

Image credits: Instagram

मलाइका अरोड़ा ने ऐसा क्या लिख दिया पोस्ट में?

मलाइका अरोड़ा ने अपनी हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, "बदलाव जिंदगी का नियम है। और जो लोग सिर्फ अतीत या वर्तमान को देखते हैं, वे जाहिरतौर पर भविष्य में चूक जाते हैं।"

Image credits: Instagram

इसलिए भी मलाइका-अर्जुन के ब्रेकअप के कयास

दरअसल, मलाइका की हालिया पोस्ट ऐसे मौके पर आई है, जब कथिततौर पर उन्होंने अर्जुन के फैमिली मेंबर्स को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है।

Image credits: Instagram

अर्जुन के इन फैमिली मेंबर्स को किया अनफॉलो

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की बहनों अंशुला, जान्हवी और ख़ुशी के साथ-साथ उनके पिता बोनी और चाचा अनिल कपूर को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

Image credits: Instagram

अर्जुन को भी फॉलो कर रहीं मलाइका अरोड़ा

ख़बरों के मुताबिक़, मलाइका ने भले ही अपने बॉयफ्रेंड के फैमिली मेंबर्स को अनफॉलो कर दिया है। लेकिन वे अब भी अर्जुन कपूर को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रही हैं।

Image credits: Instagram

तो क्या इस वजह से हुआ मलाइका-अर्जुन का ब्रेक?

मलाइका या अर्जुन ने अब तक अपने ब्रेकअप की पुष्टि नहीं की है। लेकिन कहा जा रहा है कि अर्जुन कपूर इन दिनों 'सेल्फी' जैसी फिल्मों में नजर आईं एक्ट्रेस कुशा कपिला को डेट कर रहे हैं।

Image credits: Instagram

अर्जुन-मलाइका का रिश्ता 7 साल पुराना

मलाइका अरबाज़ खान की पूर्व पत्नी हैं। 49 साल की मलाइका ने 2016 में खुद से 11 साल छोटे अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू किया था। दोनों को एक-दूसरे को डेट करते हुए 7 साल हो गए हैं।

Image credits: Instagram