खुलासा: सलमान खान को मारने ही चलाईं थीं गोलियां, एडवांस मिले थे 1 लाख
Bollywood Apr 17 2024
Author: Rakhee Jhawar Image Credits:Social Media
Hindi
सलमान खान केस में नया खुलासा
सलमान खान के घर पर चली गोलियों की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है। इसी बीच पुलिस ने गोली कांड को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।
Image credits: instagram
Hindi
क्या बताया मुंबई पुलिस ने
सलमान खान फायरिंग केस में मुंबई क्राइम ब्रांच ने लोकल कोर्ट को बताया कि गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों ने सलमान खान को मारने के इरादे से उनके घर पर गोलियां चलाई थी।
Image credits: instagram
Hindi
मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया खुलासा
मुंबई क्राइम ब्रांच को पूछताछ में आरोपियों की भागीदारी का पता चला है। दोनों ने गोलीबारी की बात मानी है। एक बाइक चला रहा था और पीछे बैठने वाला सलमान खान के घर पर गोलियां चला रहा था।
Image credits: instagram
Hindi
सलमान खान के घर की 3 बार रेकी की
मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो वारदात को अंजाम देने से पहले दोनों शार्प शूटर ने सलमान खान के घर के आसपास करीब 3 बार रेकी की थी।
Image credits: instagram
Hindi
सलमान खान के घर गोलियां चलाने 1 लाख एडवांस
आजतक की रिपोर्ट की मानें सलमान खान के घर पर गोलियां चलाने से पहले दोनों शूटर को 1 लाख रुपए एडवांस मिले थे। इसको उन्होंने किराए पर घर लेने और दूसरी चीजों को खरीदने में खर्च किए।
Image credits: instagram
Hindi
सलमान के घर पर गोलियां चलाने वाले हिरासत में
खबरों की मानें तो सलमान खान के घर पर गोलियां चलाने वाले दोनों शार्प शूटर 25 अप्रैल तक पुलिस की हिरासत में रहेंगे। इस दौरान दोनों से मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ करेगी।
Image credits: Social Media
Hindi
काम करते रहेंगे सलमान खान
इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान सलमान खान के पिता सलीम खान ने कहा कि गोलियां चली लेकिन डरने की कोई बात नहीं है। बेटा पहले जैसे काम कर रहा था वैसा आगे भी करता रहेगा।
Image credits: instagram
Hindi
सलमान खान की अपकमिंग फिल्में
सलमान खान की अपकमिंग फिल्मों के बात करें तो वे जल्दी की साउथ डायरेक्टर एआर मुरुगादास की फिल्म सिकंदर की शूटिंग शुरू करेंगे। वे द बुल, किक 2, पठान वर्सेस टाइगर में भी नजर आएंगे।