Bollywood

शाहरुख़ खान की 'जवान' में हीरोइनों की भरमार, ये 8 टीजर में ही दिख गईं

Image credits: Youtube

शाहरुख़ खान की 'जवान' का टीजर रिलीज

शाहरुख़ खान स्टारर 'जवान' का टीजर सोमवार को रिलीज हो गया है। एटली कुमार इस फिल्म के निर्देशक हैं और यह शाहरुख़ खान के साथ उनकी पहली फिल्म है।

Image credits: Youtube

'जवान' में कई हीरोइनें आएंगी नजर

शाहरुख़ खान जवान के लीड हीरो हैं। विजय सेतुपति की इसमें अहम भूमिका है। लेकिन मेकर्स ने इस फिल्म में हीरोइनों का अंबार खड़ा किया है, जिनमें से 8 हीरोइनें ट्रेलर में भी दिखाई दी हैं।

Image credits: Youtube

'जवान' की लीड एक्ट्रेस नयनतारा

'जवान' में लीड हीरोइन नयनतारा हैं, जो तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों की एक्ट्रेस हैं। 'जवान' उनकी पहली हिंदी फिल्म है।

Image credits: Youtube

'जवान' में दीपिका पादुकोण का स्पेशल अपीयरेंस

'जवान' में दीपिका पादुकोण का स्पेशल अपीयरेंस रखा गया है। शाहरुख़ खान की पिछली फिल्म 'पठान' में लीड हीरोइन रहीं दीपिका की झलक टीजर में भी शामिल की गई है।

Image credits: Youtube

प्रियामणि ने निभाया 'जवान' में अहम् रोल

शाहरुख़ खान स्टारर 'चेन्नई एक्सप्रेस' में आइटम नंबर करने वाली प्रियामणि का जवान' में अहम् रोल है। प्रियामणि तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों की हीरोइन हैं।

Image credits: Youtube

'जवान' संजीता भट्टाचार्य की पहली फिल्म

'जवान' के ट्रेलर में सिंगर, सॉन्ग राइटर और एक्ट्रेस संजीता भट्टाचार्य भी दिखी हैं। उन्होंने पहले 'द ब्रोकन न्यूज' जैसी वेब सीरीज की हैं। लेकिन फिल्म का उनका यह पहला अनुभव है।

Image credits: Youtube

'दंगल' फेम सान्या मल्होत्रा भी 'जवान' में

आमिर खान स्टारर 'दंगल' से डेब्यू करने वाली सान्या मल्होत्रा की भी 'जवान' में अहम् भूमिका है। फिल्म के टीजर में उनकी झलक भी देखने को मिली है।

Image credits: Youtube

प्रियदर्शिनी राजकुमार भी 'जवान' में

‘जवान’ में मराठी फिल्मों की एक्ट्रेस गिरिजा ओक की भी अहम् भूमिका है। टीजर में उनकी झलक भी देखने को मिलती है।

Image credits: Youtube

जवान में दिखीं ये दो हीरोइन भी

तस्वीर में दिखाई दे रहीं लहर खान और आलिया कुरैशी को भी टीजर में हाईलाइट किया गया है। 

Image credits: Youtube