Bollywood

'आदिपुरुष' पर भड़के 'रामायण' के हनुमान दारा सिंह के बेटे, ऐसे लगाई लताड़

Image credits: Twitter

'आदिपुरुष' पर आया विंदू दारा सिंह का रिएक्शन

विंदू दारा सिंह ने 'आदिपुरुष' के निर्माताओं को फटकार लगाई है। उन्होंने दावा किया है कि इस फिल्म ने हनुमान के रूप में उनके पिता दारा सिंह की विरासत के साथ खिलवाड़ किया है।

Image credits: Twitter

हनुमान पावरफुल थे : विंदू दारा सिंह

एक बातचीत में विंदू दारा सिंह ने कहा, "हनुमान पावरफुल थे, और हमेशा मुस्कराते रहते थे। जो एक्टर (देवदत्त नागे) यह रोल (आदिपुरुष में) कर रहा है, वह ठीक से हिंदी भी नहीं बोल पाता है।"

Image credits: Twitter

विंदू दारा सिंह बोले- मेकर्स बुरी तरह फेल हुए हैं

बकौल विंदू, "मेकर्स ने उन्हें (देवदत्त नागे) उन्हें डायलॉग्स देकर कुछ और ही बना दिया। वे बुरी तरह फेल हुए हैं।"

Image credits: Twitter

कोई मेरे पिता की तरह नहीं कर सकता : विंदू दारा सिंह

विंदू कहते हैं, "उन्होंने (दारा सिंह) जो किया है, वह कोई रीक्रिएट नहीं कर सकता। हम सभी कोशिश करते हैं। लेकिन जब हम कोशिश करते हैं तो अपना बेहतरीन देते हैं।"

Image credits: Twitter

'आदिपुरुष के मेकर्स ने जो किया वह शर्मनाक है'

विंदू दारा सिंह आगे कहते हैं, "उन्होंने (आदिपुरुष के मेकर्स) जो किया वह शर्मनाक है। वे मेरे पिता की विरासत को छू भी नहीं सकते। हनुमान की पूंछ भी नहीं है। वे उनके करीब भी नहीं हैं।"

Image credits: Twitter

विंदू बोले- समझ नहीं आता, उन्होंने ऐसा क्यों किया?

बकौल विंदू दारा सिंह, "मुझे समझ नहीं आता कि उनके (आदिपुरुष के निर्माता) दिमाग में क्या था? उन्होंने क्या कोशिश की और इससे क्या हासिल किया।यकीन मानिए उन्हें कुछ नहीं मिला होगा।"

Image credits: Twitter

निर्माताओं ने 'आदिपुरुष' को बर्बाद कर दिया : विंदू दारा सिंह

विंदू दारा सिंह कहते हैं, "उन्होंने फिल्म को बर्बाद किया और बेहद घटिया प्रोडक्ट बना दिया। उन्हें इसे कुछ और नाम देना चाहिए था।"

Image credits: Twitter

'आदिपुरुष के मेकर्स ने कहानी के साथ खिलवाड़ किया'

बकौल विंदू, "अगर वे रामायण बनाने की प्लानिंग कर रहे थे तो उन्हें कहानी पर अडिग रहना चाहिए था। उन्होंने फ़नी चीजें करके कहानी के साथ खिलवाड़ किया है। यह बेहद निराशाजनक है।"

Image credits: Twitter