Bollywood

कौन है शाहरुख़ खान की यह हीरोइन, जो 10 साल बड़े स्टार से कर रही शादी?

Image credits: Instagram

शादी के बंधन में बंधेंगे रणदीप हुड्डा

बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 47 साल के रणदीप की शादी इसी महीने के अंत में मुंबई में हो सकती है।

Image credits: Instagram

मॉडल लिन लैशराम बनेंगी रणदीप हुड्डा की दुल्हन

रणदीप हुड्डा, जिनसे शादी करने जा रहे हैं, उनका नाम लिन लैशराम हैं। वे पेशे से मॉडल हैं और बॉलीवुड फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस भी काम कर चुकी हैं।

Image credits: Instagram

शाहरुख़ खान संग हुआ लिन लैशराम का डेब्यू

लिन लैशराम ने 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में उन्होंने ओम कपूर (शाहरुख़) की दोस्त का किरदार निभाया था।

Image credits: Instagram

नेशनल टीवी पर स्विमसूट पहनने वाली पहली मणिपुरी मॉडल

2008 में लिन लैशराम ने टीवी रियलिटी शो ‘किंगफिशर कैलेंडर गर्ल’ के लिए स्विमसूट पहना था। वे ऐसा करने वाली पहली मणिपुरी मॉडल बनीं, जिस पर उनके होमटाउन में जमकर विवाद हुआ था।

Image credits: Instagram

प्रियंका चोपड़ा संग 'मैरी कॉम' में नजर आईं लिन लैशराम

लिन लैशराम को 2014 में रिलीज हुई प्रियंका चोपड़ा स्टारर 'मैरी कॉम' में महत्वपूर्ण किरदार में देखा गया था। वे कंगना रनौत की फिल्म 'रंगून' में भी अहम् रोल में दिखी थीं।

Image credits: Instagram

रणदीप हुड्डा से 10 साल छोटी हैं लिन लैशराम

लिन लैशराम का जन्म मणिपुर के इम्फाल में हुआ। उनकी बर्थ डेट की आधिकारिक जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध नहीं है। लेकिन बताया जाता है कि वे 37 साल की और रणदीप हुड्डा से 10 साल छोटी हैं।

Image credits: Instagram