Bollywood

100Cr के घर, 1000 जोड़ी जूते, कौन है ये STAR जिसके पास 119Cr का बंगला

Image credits: instagram

रणवीर सिंह का बर्थडे

रणवीर सिंह 6 जुलाई को 39 साल के हो जाएंगे। उनका जन्म 1985 में मुंबई में हुआ था। उन्होंने एक्टिंग फील्ड में अपना करियर बनाने सालों पापड़ बेले तब कहीं जाकर उन्हें मूवी ऑफर हुई।

Image credits: instagram

रणवीर सिंह की कीमती चीजें

रणवीर सिंह करीब 334 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। इस पैकेज में आपको बता रहे हैं कि उनके पास कौन-कौन सी कीमती चीजें हैं, जानकर होश उड़ जाएंगे।

Image credits: instagram

रणवीर सिंह की 119 करोड़ का बंगला

रणवीर सिंह का मुंबई में एक क्वाड्रप्लेक्स है, जिसकी कीमत 119 करोड़ है। उनका ये क्वाड्रप्लेक्स 16वीं, 17वीं, 18वीं और 19वीं मंजिल पर स्थित है। ये 11,266 स्क्वायर फीट में फैला है।

Image credits: instagram

रणवीर सिंह के अपार्टमेंट की कीमत

रणवीर सिंह के पास मुंबई, गोवा और अलीबाग तक में लग्जरी अपार्टमेंट्स हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 100 करोड़ रुपए हैं।

Image credits: instagram

रणवीर सिंह की घड़ी

रणवीर सिंह के पास हीरे जड़ित फ्रैंक मुलर वैनगार्ड याचिंग वॉच नंबर 6471 है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी इस घड़ी की कीमत 2.1 करोड़ रुपए है।

Image credits: instagram

1000 जोड़ी जूते हैं रणवीर सिंह के पास

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह के पास 1000 जोड़ी जूते हैं। इनमें से लुईस वुइटन जूतों की कीमत करीब 1.45 लाख रुपए हैं।

Image credits: instagram

रणवीर सिंह की वैनिटी वैन

रणवीर सिंह के पास एक जिम वैनिटी वैन है। रुपिन सूचक द्वारा डिजाइन की गई डार्क नाइट थीम वाली वैनिटी वैन की कीमत 80 लाख रुपए है।

Image credits: instagram

रणवीर सिंह का कार कलेक्शन

रणवीर सिंह के पास जबरदस्त कार कलेक्शन है। कहा जाता है कि उनके पास कई लग्जरी ब्रांड्स की कारें हैं, जिनकी कीमत 20 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

Image credits: instagram

रणवीर सिंह की कारें

रणवीर सिंह के पास मर्सिडीज मेबैक GLS600, एस्टन मार्टिन रैपिड एस, लेम्बोर्गिनी उरुस, ऑडी Q5, मर्सिडीज-बेंज जीएलएस, लैंड रोवर रेंज रोवर, वोगजगुआर एक्सजे एल जैसी कारें हैं।

Image credits: instagram