Hindi

इन 8 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस हिलाएंगे रणवीर सिंह, एक दीपिका के Ex के साथ

Hindi

1 सिंघम अगेन

रोहित शेट्टी के निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन का लीड रोल है। पर रणवीर सिंह इसमें सिम्बा की भूमिका में दिखेंगे। लगभग 350 करोड़ के बजट वाली यह फिल्म इसी साल दिवाली पर रिलीज होगी।

Image credits: Social Media
Hindi

2. धुरंधर

फिल्म के निर्देशक 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' फेम आदित्य धर हैं। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में है। यह बड़े बजट की फिल्म बताई जा रही है, जो 2025 में सिनेमाघरों में पहुंच सकती है।

Image credits: Social media
Hindi

3. डॉन 3

रणवीर सिंह डायरेक्टर फरहान अख्तर की 'डॉन 3' पर भी काम कर रहे हैं, जिसमें उनकी हीरोइन कियारा आडवाणी होंगी। फिल्म 2025 में रिलीज हो सकती है।

Image credits: Social Media
Hindi

4. Anniyan की रीमेक

डायरेक्टर शंकर ने रणवीर सिंह के साथ 2005 की हिट तमिल फिल्म विक्रम स्टारर 'Anniyan' की हिंदी रीमेक 2021 में अनाउंस की थी। फिलहाल इस फिल्म पर ज्यादा अपडेट उपलब्ध नहीं है।

Image credits: Social Media
Hindi

5. अंदाज़ अपना अपना 2

लंबे समय से ऐसी चर्चा है कि डायरेक्टर राजकुमार संतोषी 'अंदाज़ अपना अपना'(1994) का सीक्वल बना रहे हैं, जिसमें रणवीर सिंह और रणबीर कपूर (दीपिका पादुकोण के Ex-BF) लीड रोल कर सकते हैं।

Image credits: Social Media
Hindi

6. सिम्बा 2

2022 में खुद रणवीर सिंह ने इस बात की पुष्टि की थी कि उनकी ब्लॉकबस्टर 'सिम्बा' (2018) के सीक्वल की तैयारी चल रही है। फिल्म पर ज्यादा अपडेट अभी आनी बाक़ी है।

Image credits: Social Media
Hindi

7. गोलमाल 5

2022 में 'सर्कस' के ट्रेलर लॉन्च पर ना केवल रणवीर सिंह, बल्कि डायरेक्टर रोहित शेट्टी में भी संकेत दिए थे कि रणवीर 'गोलमाल 5' का हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि, उसके बाद अपडेट नहीं आई।

Image credits: Social Media
Hindi

8.तख़्त

करन जौहर डायरेक्टर के तौर पर अपनी इस फिल्म का ऐलान बहुत पहले कर चुके हैं, जिसमें रणवीर सिंह और विक्की कौशल की मुख्य भूमिका होगी। फिलहाल यह फिल्म ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है।

Image Credits: Social Media