Bollywood

6 महीने में आएंगी ये 17 बड़ी फ़िल्में, सनी, SRK, सलमान सबकी साख दांव पर

Image credits: Twitter

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म के डायरेक्टर करन जौहर हैं।

Image credits: Twitter

ग़दर 2 : द कथा कंटीन्यू

अनिल शर्मा के निर्देशन वाली इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल की मुख्य भूमिका है। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी।

Image credits: Twitter

OMG 2

फिल्म का निर्देशन अमित राय ने किया है और अक्षय कुमार की इसमें मुख्य भूमिका है। 11 अगस्त से दर्शक इसे देख सकेंगे।

Image credits: Twitter

ड्रीम गर्ल 2

आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की इस फिल्म में मुख्य भूमिका है। 25 अगस्त को आ रही इस फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है।

Image credits: Twitter

सूरारई पोत्तरू की हिंदी रीमेक

फिल्म का निर्दशन सुधा कोंगरा का है। अक्षय कुमार और राधिका मदान की इसमें मुख्य भूमिका है। फिल्म 1 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी।

Image credits: Twitter

जवान

शाहरुख़ खान और नयनतारा स्टारर 'जवान' का निर्देर्शन एटली कुमार ने किया है। फिल्म की रिलीज डेट 7 सितंबर है।

Image credits: Twitter

योद्धा

पुष्कर ओझा और सागर आम्ब्रे निर्देशित यह फिल्म 15 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और दिशा पाटनी लीड रोल में हैं।

Image credits: Twitter

द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू

फिल्म के मुख्य कलाकार अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा हैं। 5 अक्टूबर के लिए प्रस्तावित इस फिल्म का निर्देशन टीनू सुरेश देसाई ने किया है।

Image credits: Twitter

गणपत पार्ट वन

फिल्म 20 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसका निर्देशन विकास बहल ने किया है और टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन की इसमें मुख्य भूमिका है।

Image credits: Twitter

टाइगर 3

सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर यह फिल्म 10 नवम्बर को बड़े पर्दे पर आएगी। फिल्म के निर्देशक मनीष शर्मा हैं।

Image credits: Twitter

इमरजेंसी

कंगना रनौत के निर्देशन और उनके ही लीड रोल वाली इमरजेंसी 24 नवम्बर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Image credits: Twitter

एनिमल

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर 'एनिमल' की रिलीज डेट 1 दिसंबर है। फिल्म का डायरेक्शन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है।

Image credits: Twitter

फुकरे 3

मृगदीप सिंह लांबा निर्देशित 'फुकरे 3' 1 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में ऋचा चड्ढा, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह की अहम भूमिका है।

Image credits: Twitter

सैम बहादुर

विक्की कौशल और सान्या मल्होत्रा स्टारर यह फिल्म 1 दिसंबर को बड़े पर्दे पर आएगी। मेघना गुलजार ने फिल्म का निर्देशन किया है।

Image credits: Twitter

शाहिद कपूर की अटाइटल्ड फिल्म

शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर एक अनटाइटल्ड फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और आराधना शाह ने किया है।

Image credits: Twitter

डंकी

शाहरुख़ खान और तापसी पन्नू की मोस्ट अवैटेड फिल्म 'डंकी' 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी हैं।

Image credits: Twitter