सलमान खान के फैन्स उनकी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में एक-दो नहीं, बल्कि तीन हीरोइन नज़र आएंगी।
रश्मिका मंदाना 'सिकंदर' में पहली बार सलमान खान के साथ रोमांस करती नज़र आएंगी। वे इस फिल्म की लीड हीरोइन हैं और सलमान संग उनकी केमिस्ट्री खूब जम रही है।
अजय देवगन के साथ 'सिंघम' से बतौर लीड एक्ट्रेस बॉलीवुड डेब्यू करने वाली साउथ इंडियन एक्ट्रेस काजल अग्रवाल भी 'सिकंदर' में अहम् किरदार निभा रही हैं।
अब सवाल उठता है कि 'सिकंदर' में रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल के अलावा तीसरी खूबसूरत हीरोइन कौन हैं? तो उनका नाम है अंजनी धवन। वे इस फिल्म में महत्वपूर्ण रोल निभा रही हैं।
अंजनी धवन बॉलीवुड के प्रतिष्ठित धवन परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वे बॉलीवुड स्टार वरुण धवन की भतीजी हैं। अंजनी वरुण के कजिन सिद्धार्थ धवन की बेटी और अंकल अनिल धवन की पोती हैं।
अंजनी धवन का जन्म साल 2000 में हुआ था। यानी कि वे अभी तकरीबन 25 साल की हैं। वे 2024 में आई फिल्म 'बिन्नी एंड फैमिली' से बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं।