Bollywood

308 लड़कियों के साथ सोए संजय दत्त, इन 8 बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से जुड़ा नाम

Image credits: Twitter

308 लड़कियों संग सोए संजय दत्त

संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' में खुलासा किया गया है कि वे अपनी जिंदगी में 308 लड़कियों के साथ सोए हैं। आज हम आपको बता रहे हैं उन एक्ट्रेसेस के बारे में, जिनसे उनका नाम जुड़ चुका है...

Image credits: Twitter

1. टीना मुनीम

टीना मुनीम संजय दत्त की बचपन की दोस्त हैं। कहा जाता है कि फिल्म 'रॉकी' के सेट पर उनका अफेयर शुरू हुआ था। संजू की बुरी आदतों और पजेसिव नेचर की वजह से उनका ब्रेकअप हुआ था।

Image credits: Twitter

2. ऋचा शर्मा

एक्ट्रेस और मॉडल ऋचा शर्मा से संजय दत्त ने 1987 में शादी की थी। हालांकि, 1996 में ऋचा का निधन हो गया। कपल की एक बेटी है, जिसका नाम त्रिशाला दत्त है।

Image credits: Twitter

3. माधुरी दीक्षित

बताया जाता है कि 1991 में आई फिल्म 'साजन' के सेट पर संजय दत्त और माधुरी दीक्षित का अफेयर शुरू हुआ। लेकिन 1993 में जब संजू जेल गए, तब माधुरी ने उनसे ब्रेकअप कर लिया।

Image credits: Twitter

4. रिया पिल्लई

एक्ट्रेस और मॉडल रिया पिल्लई से संजय दत्त ने 1998 में दूसरी शादी की थी। हालांकि, उनका रिश्ता ज्यादा नहीं चला और काफी-उतार-चढ़ाव के बाद 2005 में उनका सेपरेशन हो गया।

Image credits: Twitter

5. नाडिया दुर्रानी

जब संजय दत्त रिया पिल्लई के सात्त शादी में थे, तब उनका अफेयर नाडिया के साथ शुरू हुआ था। बताया जाता है कि नाडिया की वजह से ही उनका और रिया का तलाक हुआ था।

Image credits: Twitter

6. लीजा रे

कहा जाता है कि संजय दत्त का अफेयर लीजा रे के साथ भी रहा है। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा नहीं चला। वैसे खुद लीजा या संजू ने अपने रिश्ते की बात कभी कबूल नहीं की।

Image credits: Twitter

7. रेखा

कभी पुष्टि नहीं हुई, लेकिन ऐसी चर्चा रही है कि संजू जब रेखा के साथ एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तब उनके बीच अफेयर शुरू हो गया था। दावा उनकी शादी तक का किया जाता है।

Image credits: Twitter

8. दिलनवाज़ शेख

संजय दत्त का अफेयर एक्ट्रेस दिलनवाज़ शेख से रहा, जो अब मान्यता के नाम से जानी जाती हैं और संजू की तीसरी पत्नी हैं। कपल के दो बच्चे शाहरान और इकरा हैं।

Image credits: Twitter