Bollywood

क्रिसमस पर 7 साल में ये 10 फ़िल्में रिलीज हुईं, एक ने तो 2000 करोड़ कमाए

Image credits: Facebook

डंकी (2023)

यह फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है और बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक चल रही है। फिल्म ने 4 दिन में भारत में नेट 100 करोड़ कमाए और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 200 करोड़ के करीब पहुंच गई है।

Image credits: Facebook

सर्कस (2022)

रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म डिजास्टर रही। फिल्म ने भारत में नेट 35.65 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 61.47 करोड़ रुपए कमाए थे।

Image credits: Facebook

83 (2021)

इस एवरेज फिल्म में रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है। भारत में इस फिल्म का नेट कलेक्शन 109 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 193.73 करोड़ रुपए रहा था।

Image credits: Facebook

गुड न्यूज़ (2019)

अक्षय कुमार और करीना कपूर स्टारर इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की भारत में नेट कमाई 205.14 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 318.57 करोड़ रुपए की कमाई की।

Image credits: Facebook

मर्दानी 2 (2019)

रानी मुखर्जी स्टार इस हिट फिल्म ने भारत में नेट 47.57 करोड़ और दुनियाभर में ग्रॉस 67.12 करोड़ कमाए थे।

Image credits: Facebook

दबंग 3 (2019)

सलमान खान स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एवरेज प्रदर्शन किया था। फिल्म ने भारत में नेट 146.11 करोड़ और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 231 करोड़ रुपए कमाए थे।

Image credits: Facebook

सिम्बा (2018)

फिल्म ने भारत ने नेट 240.31 करोड़ और वर्ल्डवाइड 400.19 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के लीड हीरो रणवीर सिंह हैं।

Image credits: Facebook

जीरो (2018)

शाहरुख़ खान स्टारर यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई। भारत में इस फिल्म की नेट कमाई 90.28 करोड़ और दुनियाभर में ग्रॉस कमाई 186 करोड़ रुपए रही थी।

Image credits: Facebook

टाइगर जिंदा है (2017)

इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के लीड हीरो सलमान खान हैं। फिल्म ने भारत में 339.16 करोड़ का नेट और दुनियाभर में 564.2 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था।

Image credits: Facebook

दंगल (2016)

आमिर खान स्टारर इस ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ने भारत में 387.38 करोड़ का नेट और वर्ल्डवाइड 1968 (राउंड फिगर में 2000) करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था।

Image credits: Facebook