Bollywood

अब क्या होगा शाहरुख खान का ? 2024 में क्या करेंगे बॉलीवुड के बादशाह

Image credits: instagram

शाहरुख खान का जलवा

2023 में अगर बॉक्स ऑफिस पर किसी का जलवा रहा तो वो है शाहरुख खान। इस साल उनकी दोनों फिल्में पठान-जवान ने खूब हंगामा किया।

Image credits: instagram

शाहरुख खान की पठान

2023 के शुरुआत में शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज हुई। पठान ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 1050 करोड़ का कलेक्शन किया।

Image credits: instagram

शाहरुख खान की जवान

इसी साल सितंबर में रिलीज हुई शाहरुख खान की जवान ने पठान से भी ज्यादा गदर किया। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1148.32 का बिजनेस किया।

Image credits: instagram

शाहरुख खान की डंकी का इंतजार

शाहरुख खान की इस साल की तीसरी फिल्म डंकी की रिलीज का सब इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी। कहा जा रहा है कि ये फिल्म भी धमाल करेगी।

Image credits: instagram

डंकी के बाद क्या करेंगे शाहरुख खान?

डंकी की रिलीज के बाद अब ये बड़ा सवाल है कि शाहरुख खान क्या करेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो 2024 में भी शाहरुख की फिल्में रिलीज होंगी।

Image credits: instagram

शाहरुख खान की फिल्म किंग

मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान सुजॉय घोष की फिल्म किंग में नजर आएंगे। ये फिल्म 2024 में रिलीज हो सकती है। इसमें सुहाना खान भी नजर आएगी।

Image credits: instagram

शाहरुख खान की जवान का सीक्वल

शाहरुख खान की फिल्म जवान के क्लाइमैक्स में संजय दत्त, शाहरुख को अगले मिशन पर भेजने का हिंट देते नजर आए थे। इसका मतलब है कि जवान 2 भी आएगी। हालांकि, इसका कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं है।

Image credits: instagram

टाइगर वर्सेस पठान

यशराज फिल्म्स ने सलमान खान और शाहरुख खान को टाइगर वर्सेस जवान फिल्म बनाने की घोषणा की थी। कहा गया था कि फिल्म की शूटिंग 2024 में शुरू होगी। इस पर लंबे समय से कोई अपडेट नहीं आया है।

Image credits: instagram