Hindi

पहली बार Hurun India Rich List में SRK, इन 2 वजह से 7300Cr हुई संपत्ति

Hindi

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024

हुरुन इंडिया ने 2024 की अमीरों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में पहली बार शाहरुख खान ने जगह बनाई है। जारी हुई लिस्ट में शाहरुख की संपत्ति 7300 करोड़ बताई गई है।

Image credits: instagram
Hindi

शाहरुख खान की संपत्ति

हुरुन इंडिया की अमीरों की लिस्ट में शाहरुख खान की संपत्ति 7300 करोड़ बताई गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी संपत्ति में बढ़ोत्तरी 2 वजहों से हुई है।

Image credits: instagram
Hindi

2 वजह से SRK की संपत्ति में इजाफा

शाहरुख खान की संपत्ति में इजाफा 2 वजहों से हुआ है। ये 2 वजह है आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और प्रोडक्शन हाउस रेड चिली एंटरटेनमेंट में उनकी हिस्सेदारी।

Image credits: instagram
Hindi

शाहरुख खान के अलावा लिस्ट में कौन

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 में शाहरुख खान के अलावा कुछ बॉलीवुड स्टार्स को भी जगह मिली हैं। आइए, जानते हैं इन सेलेब्स के नाम और उनकी संपत्ति के बारे में।

Image credits: instagram
Hindi

जूही चावला भी हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में

शाहरुख खान के साथ उनकी बिजनेस पार्टनर जूही चावला भी हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में हैं। जूही 4600 करोड़ की मालकिन हैं। जूही आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की को-ओनर हैं।

Image credits: instagram
Hindi

ऋतिक रोशन भी अमीरों की लिस्ट में

ऋतिक रोशन भी हुरुन इंडिया की अमीरों की लिस्ट में शामिल हैं। उनकी दौलत 2000 करोड़ है। वे अपनी एथलेटिक कंपनी HRX की वजह से इस लिस्ट में शामिल हैं।

Image credits: instagram
Hindi

बच्चन फैमिली भी अमीरों की लिस्ट में

अमिताभ बच्चन और उनकी फैमिली भी हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में हैं। बच्चन फैमिली के पास 1600 करोड़ की दौलत है।

Image credits: instagram
Hindi

अमीरों की लिस्ट में करन जौहर

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 में प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करन जौहर भी शामिल हैं। बता दें कि धर्मा प्रोडक्शन्स के मालिक करन के पास 1400 करोड़ की संपत्ति है।

Image Credits: instagram