Bollywood

750 करोड़ का BOX OFFICE पर घमासान, 3 फिल्म और 3 सुपरस्टार मचाएंगे गदर

Image credits: instagram

SRK-सलमान-प्रभास का इंतजार

शाहरुख खान जवान के साथ गदर मचा रहे है। अब उनकी फिल्म डंकी का इंतजार है। इसके साथ फैन्स सलमान खान की टाइगर 3 और प्रभास की सालार का वेट कर रहे हैं।

Image credits: instagram

750 Cr का लगा है SKR-सलमान-प्रभास पर दांव

शाहरुख खान, सलमान खान और प्रभास पर मेकर्स ने करीब 750 करोड़ का दांव लगाया है। SRK तो हिट हैं लेकिन सलमान-प्रभास लगातार फ्लॉप हो रहे हैं।

Image credits: instagram

शाहरुख खान का जलवा

इस साल बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान का जलवा देखने को मिला। जनवरी में आई उनकी फिल्म पठान ने धुरंधर कमाई की वहीं, हाल ही में रिलीज उनकी जवान भी कमाल कर रही है।

Image credits: instagram

शाहरुख खान की डंकी

इस साल शाहरुख खान की तीसरी रिलीज डंकी है, जिसके डायरेक्टर राजकुमार हिरानी है। तापसी पन्नू के साथ वाली इस फिल्म का बजट 150 करोड़ है और ये दिसंबर में रिलीज होगी।

Image credits: instagram

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप सलमान खान

सलमान खान लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रहे हैं। उनकी फिल्म राधे, अंतिम से लेकर किसी का भाई किसी की जान तक फ्लॉप रहीं।

Image credits: instagram

सलमान खान की Tiger 3

सलमान खान की टाइगर 3 का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। टाइगर सीरीज की दोनों ने फिल्में बॉक्स ऑफिस खूब धमाल किया और तीसरे पार्ट से भी काफी उम्मीदें हैं।

Image credits: instagram

300 करोड़ की Tiger 3

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म टाइगर 3 इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपए है।

Image credits: instagram

Flop साउथ एक्टर प्रभास

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास भी लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। उनकी साहो, राधे श्याम आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप साबित हुई और करोड़ों का नुकसान भी हुआ।

Image credits: instagram

प्रभास की मच अवेटेड फिल्म Salaar

प्रभास चाहे लगातार फ्लॉप हो रहे हो, लेकिन उनका क्रेज अभी भी कम नहीं हुआ। फैन्स उनकी फिल्म सालार का सालों से इंतजार कर रहे हैं।

Image credits: instagram

300 करोड़ की है प्रभास क सालार

डायरेक्टर प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी फिल्म सालार वैसे तो इसी महीने के आखिर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन जवान की वजह इसे पोस्टपोन कर दिया है। अब फिल्म साल के आखिर में आएगी।

Image credits: instagram