Bollywood

बेटी सोनाक्षी की शादी पर क्यों आगबबूला शुत्रघ्न सिन्हा,सबको किया खामोश

Image credits: instagram

शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी की शादी

शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा शादी कर रही है। सोनाक्षी की शादी जहीर इकबाल के साथ 23 जून को होगी। गुरुवार को सोनाक्षी को हल्दी लगेगी।

Image credits: instagram

बेटी की शादी में क्या शमिल होंगे शत्रुघ्न सिन्हा

जब से सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबर आई, तभी ये अफवाह भी उड़ रही है शत्रुघ्न सिन्हा बेटी की शादी में शामिल नहीं होंगे। इसकी वजह यह थी उन्हें नहीं पता था बेटी शादी कर रही।

Image credits: instagram

शत्रुघ्न सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी

बेटी की शादी में शामिल नहीं होने वाली बात पर अब जाकर शत्रुघ्न सिन्हा ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों पर जमकर भड़ास निकाली।

Image credits: instagram

क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा

अफवाहों को खारिज करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने टाइम्स नाउ ने बात करते हुए कहा- "मुझे बताओ ये किसकी जिंदगी है? यह सिर्फ मेरी बेटी की जिंदगी है, जिस पर मुझे बहुत गर्व और प्यार है।"

Image credits: instagram

क्यों नहीं जाना चाहिए शादी में- शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा- सोनाक्षी मुझे अपनी ताकत अपना पिलर कहती है। मैं निश्चित रूप से शादी में जाऊंगा। उन्होंने पूछा आखिर मुझे क्यों नहीं होना चाहिए?

Image credits: instagram

सोनाक्षी-जहीर साथ में अच्छे लगते हैं- शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा- मैं अभी मुंबई में सिर्फ बेटी की शादी के लिए हूं। सोनाक्षी और जहीर को एक साथ जीवन जीना है। दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं।

Image credits: instagram

शत्रुघ्न सिन्हा ने सबको किया खामोश

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- "मैं उन्हें अपने सिग्नेचर डायलॉग से सावधान करना चाहूंगा- खामोश, इससे आपका कोई लेना-देना नहीं है। केवल अपने काम से काम रखें।"

Image credits: instagram

सोनाक्षी-जहीर का वेडिंग रिसेप्शन कब

आपको बता दें कि 23 जून को सुबह कोर्ट मैरिज करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल रात को वेडिंग रिसेप्शन देंगे, जिसका न्योता कई सेलेब्स को भेजा जा चुका है।

Image credits: instagram