Bollywood

अजय देवगन की 7 धांसू अपकमिंग फ़िल्में, 2 तो 15 दिन के अंदर रिलीज होंगी!

Image credits: Social Media

औरों में कहां दम था

नीरज पांडे निर्दशित यह फिल्म पहले 5 जुलाई 2024 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन इसे आगे बढ़ा दिया गया है। नई रिलीज डेट आनी बाकी है। फिल्म में तब्बू अजय देवगन की हीरोइन हैं।

Image credits: Social Media

सिंघम अगेन

यह रोहित शेट्टी की सिंघम फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म है, जिसमें अजय संग करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर जैसे स्टार्स दिखेंगे। फिल्म 1 नवम्बर 2024 को रिलीज होगी।

Image credits: Social Media

रेड 2

अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख स्टारर 'रेड 2' सुपरहिट 'रेड' (2018) की सीक्वल है, जिसका निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है। 15 नवम्बर 2024 को रिलीज होगी।

Image credits: Social Media

दे दे प्यार दे 2

अंशुल शर्मा निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की मुख्य भूमिका होगी। यह 2019 में आई हिट फिल्म 'दे दे प्यार दे' की सीक्वल है, जो 1 मई 2025 को रिलीज होगी।

Image credits: Social Media

गोलमाल 5

अजय देवगन और अरशद वारसी जैसे स्टार्स से सजी इस फिल्म का ऐलान हो चुका है। यह रोहित शेट्टी निर्देशित 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी की 5वीं फिल्म है, जो 2025 में रिलीज हो सकती है।

Image credits: Social Media

सन ऑफ़ सरदार 2

विजय कुमार अरोड़ा निर्देशित यह फिल्म 2012 में आई 'सन ऑफ़ सरदार' की सीक्वल है। 2025 में रिलीज होने जा रही इस फिल्म में संजय दत्त और मृणाल ठाकुर की भी अहम् भूमिका होगी।

Image credits: Social Media

चाणक्य

डायरेक्टर नीरज पांडे अजय देवगन के साथ 'चाणक्य' का ऐलान कर चुके हैं। हालांकि, अभी तक इसकी प्रोग्रेस पर रिपोर्ट और रिलीज डेट की जानकारी सामने आनी बाकी है।

Image credits: Social Media