सलमान खान के भाई सोहेल खान 54 साल के हो गए हैं। सोहेल का जन्म 1970 को मुंबई में हुआ था। वे एक्टर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर हैं।
सोहेल खान ने अपने करियर की शुरुआत डायरेक्टर-प्रोड्यूसर के तौर पर की। उनकी फिल्म 1997 में आई औजार थी, जो डिजास्टार साबित हुई थी। इसमें सलमान खान-संजय कपूर हीरो थे।
1998 में सोहेल खान ने अपने दोनों भाई यानी सलमान और अरबाज खान को लेकर फिल्म प्यार किया तो डरना क्या बनाई। फिल्म हिट रही। फिर उनकी फिल्म हैलो ब्रदर आई, जो फ्लॉप रही।
2002 में सोहेल खान ने डायरेक्शन के साथ एक्टिंग में भी किस्मत आजमाने की सोची। उन्होंने फिल्म मैंने दिल तुझको दिया से डेब्यू किया। फिल्म खास नहीं रही।
सोहेल खान पिछले 22 साल से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। इस दौरान उन्होंने करीब 20 फिल्मों में काम किया। उनकी कोई भी फिल्म हिट नहीं रही।
सोहेल खान ने डरना मना है, लकीर, कृष्णा कॉटेज, आर्यन, गॉड तुस्सी ग्रेट हो, हीरोज,मैं और मिसेस खन्ना,वीर,ट्यूबलाइट, लवयात्री, दबंग 3 जैसी फिल्मों में काम किया।
सोहेल खान को आखिरी बार 2019 में दबंग 3 में कैमियो करते देखा था। इसके बाद वे किसी फिल्म में नजर नहीं आए। उन्होंने 2021 में आई फिल्म राधे को आखिरी बार प्रोड्यूस किया था।
सोहेल खान ने 1998 में सीमा सजदेह से शादी की थी। कपल के 2 बेटे हैं निर्वाण और योहान। हालांकि, दोनों ने 2022 में तलाक ले लिया था।