Hindi

अलग धर्म में शादी पर सोनाक्षी ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया यह जवाब

Hindi

अलग धर्म में शादी कर ट्रोल हो रहीं सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अलग धर्म के बॉयफ्रेंड ज़हीर इकबाल से शादी की, जिसके चलते वे इंटरनेट यूजर्स के निशाने पर हैं। लोग उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

सोनाक्षी सिन्हा ने दिया ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

पूरे विवाद के बीच सोनाक्षी सिन्हा ने इंटरनेट पर उन्हें ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है। सोनाक्षी सिन्हा ने ज्यादा कुछ नहीं लिखा, लेकिन एक ही लाइन में वे बहुत कुछ कह गईं।

Image credits: Instagram
Hindi

सोनाक्षी सिन्हा ने एक यूजर की पोस्ट पर किया कमेंट

सोनाक्षी सिन्हा के प्रसाद भट्ट नाम के इलस्ट्रेटर की इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट पर कमेंट किया है, जिसने उनका और ज़हीर इकबाल का कैरीकैचर बना हुआ है।

Image credits: Instagram
Hindi

सोनाक्षी सिन्हा ने कमेंट बॉक्स में क्या लिखा

प्रसाद भट्ट ने कैरिकेचर के साथ लिखा है, "प्यार यूनिवर्सल धर्म है। सोनाक्षी-ज़हीर को खुशहाल जिंदगी की शुभकामनाएं।" इसके कमेंट ने सोना ने लिखा, "सही बात। यह बेहद प्यारा है। शुक्रिया।"

Image credits: Instagram
Hindi

सोनाक्षी सिन्हा के कमेंट को जवाब मान रहे लोग

सोनाक्षी सिन्हा के कमेंट को लोग उनके द्वारा इंटरनेट पर ट्रोल करने वाले लोगों के लिए जवाब के तौर पर देख रहे हैं। हालांकि, खुद सोनाक्षी ने खुलकर इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है।

Image credits: Instagram
Hindi

23 जून को हुई सोनाक्षी सिन्हा-ज़हीर इकबाल की शादी

सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को बांद्रा स्थित अपने नए अपार्टमेंट में बॉयफ्रेंड ज़हीर इकबाल से सिविल मैरिज की, जिसमें उनकी दोनों परिवार और चुनिंदा दोस्त शामिल रहे।

Image credits: Instagram
Hindi

ट्रोलर्स को शत्रुघ्न सिन्हा भी दे चुके जवाब

सोनाक्षी को शादी को लेकर ट्रोल करने वालों को शत्रुघ्न सिन्हा भी जवाब दे चुके हैं। उन्होंने एक बातचीत में कहा था कि शादी 2 लोगों का व्यक्तिगत फैसला, उनकी बेटी ने कुछ गलत नहीं किया।

Image Credits: Instagram