Bollywood

बेटी सोनाक्षी जाए ससुराल, ये शत्रुघ्न सिन्हा को बर्दाश्त नहीं, क्यों?

Image credits: instagram

शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी की शादी

गुजरे जमाने के एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा शादी के बंधन में बंधने जा रही है। सोनाक्षी अपने ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से 23 जून को शादी कर रही हैं। 

Image credits: instagram

बेटी न जाए ससुराल- शत्रुघ्न सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा के पापा शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार कहा था कि वह चाहते हैं कि सोनाक्षी और उनके पति उनके साथ रहें न कि बेटी ससुराल जाए। यह खुलासा सोनाक्षी ने किया था।

Image credits: instagram

सोनाक्षी सिन्हा ने किया था खुलासा

2012 में सिमी ग्रेवाल को दिए एक इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने यह स्वीकार किया कि उनके पापा शत्रुघ्न सिन्हा एक रूढ़िवादी पिता हैं। उन्होंने कहा था-"मैं उनकी आंखों का तारा हूं।"

Image credits: instagram

क्या कहा था शत्रुघ्न सिन्हा ने

इसी इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी के लिए कहा था- एक दिन वह ससुराल जाएगी, लेकिन हम दामाद की तलाश नहीं करेंगे। हम हमारे लिए दूसरे बेटे की तलाश करेंगे, जो हमारे साथ रहेगा।

Image credits: instagram

शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया था हिंट

शत्रुघ्न सिन्हा ने इंटरव्यू में यह भी हिंट दिया था कि बेटी जिसे भी डेट करें उसे इजाजत हैं, लेकिन डेटिंग करने के लिए सही पर्सन होना जरूरी है। 

Image credits: instagram

लाडली है सोनाक्षी सिन्हा

दरअसल, शत्रुघ्न सिन्हा की बहुत लाडली है बेटी सोनाक्षी सिन्हा। वे चाहते हैं कि बेटी हमेशा उनकी आंखों के सामने रहे। इसलिए चाहते है कि बेटी पति के घर जाने के बजाए उनके साथ रहे।

Image credits: instagram/Zaheer Iqbal

सोनाक्षी-जहीर वेडिंग डिटेल

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की वेडिंग की बात करें तो दोनों 23 जून को शादी कर रहे हैं। कपल ने दोस्तों और करीबियों को शादी का न्योता भेज दिया है। 

Image credits: instagram/Zaheer Iqbal

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल का रिसेप्शन

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल शादी के बाद ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन देंगे। इसमें उनके बहुत ही खास दोस्त और करीबी शामिल होंगे। ये रिसेप्शन शिल्पा शेट्टी के रेस्त्रां बैस्टियन में होगा।

Image credits: instagram