48 साल का दूल्हा, 22 साल की दुल्हन, सेहरा उठाकर बोला- निकाह मुबारक
Bollywood Feb 19 2025
Author: Gagan Gurjar Image Credits:Instagram
Hindi
'स्टाइल' एक्टर साहिल खान ने किया निकाह
स्टाइल जैसी फिल्मों में बतौर एक्टर नज़र आए साहिल खान ने निकाह कर लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा है, "अल्लाह निकाह मुबारक करे। आमीन।"
Image credits: Instagram
Hindi
26 साल छोटी है साहिल खान की दुल्हनिया
साहिल खान ने जिस लड़की से निकाह किया है, उनका नाम मिलेना अलेक्जेंड्रा है। साहिल 48 साल के हो चुके हैं, जबकि उनकी दुल्हन मिलेना अभी 22 साल की बताई जाती हैं।
Image credits: Instagram
Hindi
साहिल खान ने उठाया दुल्हन का सेहरा
वीडियो में देखा जा सकता है कि साहिल खान मिलेना अलेक्जेंड्रा का सेहरा उठा रहे हैं और उनकी दुल्हन भी लाज के मारे लाल हुई जा रही है और हाथों से अपने इमोशन छुपाने की कोशिश कर रही है।
Image credits: Instagram
Hindi
साहिल खान ने 10 दिन में दूसरी बार शादी रचाई
साहिल खान ने 9 फ़रवरी को दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में मिलेना संग क्रिश्चियन रिवाज़ से शादी की थी। अब पूरे 10 दिन बाद उन्होंने निकाह कर लिया।
Image credits: Instagram
Hindi
वेलेंटाइन डे पर दी थी साहिल खान ने खुशखबरी
14 फ़रवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर साहिल खान ने फैन्स के साथ खुशखबरी साझा की थी कि उन्होंने मिलेना से शादी कर ली है। बता दें कि मिलना रूस की रहने वाली हैं।
Image credits: Instagram
Hindi
साहिल खान की दूसरी बेगम बनी हैं मिलेना
मिलेना अलेक्जेंड्रा साहिल खान की दूसरी बेगम बनी हैं। उनकी पहली शादी निगार खान से हुई थी, जो नॉर्वे की रहने वाली थीं। 2005 में कपल का तलाक हो गया था।