Bollywood

सुशांत सिंह राजपूत की Ex-गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को किसने कहा वेश्या

Image credits: Social Media

कमबैक कर रहीं रिया चक्रवर्ती

दरअसल, रिया चक्रवर्ती एमटीवी रोडीज के नए सीजन से पर्दे पर कमबैक कर रही हैं। उन्होंने सोमवार को इस शो का टीजर शेयर कर बताया कि वे इस रियलिटी शो में गैंग लीडर के रूप में नजर आएंगी।

Image credits: Social Media

आपको क्या लगा मैं डर जाऊंगी?

रिया वीडियो में एक्शन करती नजर आ रही हैं और कह रही हैं, "आपको क्या लगा मैं वापस नहीं आऊंगी, डर जाऊंगी। डरने की बारी किसी और की है। मिलते हैं ऑडिशंस पे।"

Image credits: Social Media

कर्म या कांड

रही सही कसर रिया ने वीडियो के कैप्शन में पूरी कर दी है।उन्होंने लिखा है, "संभल के रहना है या डर के? जो भी हो इग्नोर नहीं कर पाओगे।" एमटीवी रोडीज - कर्म या कांड' के लिए तैयार रहिए।"

Image credits: Social Media

सुशांत की बहन ने कसा तंज

रिया के वीडियो को देखने के बाद सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने उन पर तंज कसा है। लेकिन इस दौरान उन्होंने जो शब्द इस्तेमाल किए हैं, वे अमर्यादित हैं।

Image credits: Social Media

'तुम वेश्या थीं और रहोगी'

प्रियंका ने लिखा, "तुम क्यों डरोगी? तुम तो वेश्या थीं और रहोगी। प्रश्न ये है कि तुम्हारे उपभोक्ता कौन हैं? कोई सत्ताधारी ही ये हिम्मत दे सकता है।"

Image credits: Social Media

प्रियंका हुईं सोशल मीडिया पर ट्रोल

प्रियंका के ट्वीट को देखकर कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। मसलन एक यूजर ने लिखा है, "दयनीय है। एक महिला होकर आप दूसरी महिला के बारे में ऐसा कैसे कह सकती हैं।"

Image credits: Social Media

सुशांत की मौत के लिए रिया जिम्मेदार?

14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की लाश मुंबई स्थित उनके घर में मिली थी। पुलिस ने इसे सुसाइड बताया था, जबकि सुशांत की फैमिली इसके लिए रिया को जिम्मेदार ठहरा चुकी है।

Image credits: Social Media

रिया की पिछली फिल्म

रिया चक्रवर्ती पिछली बार फिल्म 'चेहरे' में दिखाई दी थीं, जो 2021 में रिलीज हुई थी। लेकिन इसकी शूटिंग उन्होंने सुशांत की मौत के पहले कर ली थी।

Image credits: Social Media