Bollywood

डिब्बा बंद सलमान खान की 10 फिल्में, कुछ पर तो शूटिंग के बाद लगा ताला

Image credits: instagram

1.द बुल

सलमान खान फिल्म द बुल से पीछे हट गए हैं। धर्मा प्रोडक्शन की यह मूवी ठंडे बस्ते में चली गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान एटिट्यूड और प्रोजेक्ट में इन्वॉल्वमेंट ज्यादा दिखा रहे थे।

Image credits: instagram

2. इंशाअल्लाह

संजय लीला भंसाली ने कुछ महीने पहले सलमान खान-आलिया भट्ट को लेकर फिल्म इंशाल्लाह की घोषणा की थी। मगर क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से सलमान ने फिल्म को छोड़ दिया।

Image credits: instagram

3. बुलंद

सलमान खान-सोमी अली को लेकर फिल्म बुलंद की शूटिंग की पूरी तैयारियां हो चुकी थी। हालांकि, किन्हीं कारणों से फिल्म फ्लोर तक नहीं पहुंची और बंद हो गई।

Image credits: instagram

4. आंख मिचौली

जुड़वां के बाद सलमान खान डायरेक्टर अनीज बज्मी की मूवी आंख मिचौली में करने वाले थे। लेकिन इस फिल्म में वह दोबारा डबल रोल करने के मूड नहीं थे और उन्होंने मूवी छोड़ दी।

Image credits: instagram

5. रणक्षेत्र

सलमान खान-भाग्यश्री की ब्लॉकबस्टर मैंने प्यार किया के बाद मेकर्स दोनों को दोबारा कास्ट करना चाहते थे। हालांकि उस वक्त भाग्यश्री की शादी के चलते फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई थी।

Image credits: instagram

6. चोरी मेरा काम

प्यार किया तो डरना क्या के बाद सलमान खान-काजोल फिल्म चोरी मेरा काम में नजर आने वाले थे। हालांकि, मेकर्स ने किन्हीं कारणों से फिल्म होल्ड पर की और यह कभी नहीं बनी।

Image credits: instagram

7. दस

सलमान खान की संजय दत्त के साथ वाली फिल्म दस की शूटिंग धमाकेदार तरीके से चल रही थी। शूटिंग के बीच निर्देशक मुकुल आनंद की मौत हो गई और फिल्म कभी पूरी नहीं हुई।

Image credits: instagram

8. राम

सोहेल खान भाई सलमान खान के साथ फिल्म राम बनाना चाहते थे। इसमें पूजा भट्ट और अनिल कपूर भी थे। हालांकि, बाद में वह फिल्म पर फोकस नहीं कर पाए और ये ठंडे बस्ते में चली गई।

Image credits: instagram

9. घेराव

राजकुमार संतोषी, सलमान खान के साथ फिल्म घेराव बनाना चाहते थे। इसमें मनीषा कोइराला लीड एक्ट्रेस थी। फिल्म का मुहूर्त होने के बाद भी यह कभी नहीं बनी।

Image credits: instagram

10. हैंडसम

संगीता बिजलानी के साथ सलमान खान फिल्म हैंडसम में नजर आने वाले थे। सबकुछ ठीकठाक होने के बाद भी यह फिल्म कभी फ्लोर तक नहीं पहुंच पाई।

Image credits: instagram