Bollywood

54 साल में 8 महिलाओं को मिला दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, 2 बहनें शामिल

Image credits: Facebook

8. वहीदा रहमान

वहीदा रहमान को 2023 के दादा साहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए चुना गया है। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने 26 सितम्बर को यह घोषणा की।

Image credits: Facebook

7. आशा पारेख

2020 का दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड दिग्गज एक्ट्रेस आशा पारेख को दिया गया था। हालांकि, कोविड-19 महामारी के चलते इस सम्मान की घोषणा 2022 में की गई थी।

Image credits: Facebook

6. आशा भोसले

दिग्गज प्लेबैक सिंगर आशा भोसले दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित हो चुकी हैं। उन्हें यह अवॉर्ड साल 2000 में दिया गया था।

Image credits: Facebook

5. लता मंगेशकर

भारत की स्वरकोकिला के नाम से मशहूर भारत रत्न दिवंगत लता मंगेशकर को साल 1989 में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड दिया गया था। 2022 में उनका निधन हो गया।

Image credits: Facebook

4. दुर्गा खोटे

मराठी और हिंदी सिनेमा की दिवंगत एक्ट्रेस दुर्गा खोटे को 1983 में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड दिया गया था। 1991 में एक्ट्रेस का निधन हो गया।

Image credits: Facebook

3. कनन देवी

1976 में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से बंगाली सिनेमा की एक्ट्रेस, सिंगर और गीतकार दिवंगत कनन देवी को सम्मानित किया गया। उन्हें बंगाली सिनेमा की फर्स्ट लेडी कहा जाता है।

Image credits: Facebook

2. रूबी मेयर्स (सुलोचना)

सुलोचना के नाम से मशहूर दिवंगत एक्ट्रेस रूबी मेयर्स 1973 में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजी गई थीं। उन्हें भारत की फर्स्ट सेक्स सिंबल के तौर पर जाना जाता है।

Image credits: Facebook

1. देविका रानी

1969 में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड्स की शुरुआत हुई थी। पहला अवॉर्ड दिवंगत एक्ट्रेस देविका रानी को दिया गया था। वे ऑनस्क्रीन Kiss करने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस थीं।

Image credits: Facebook