Bollywood

देश की सबसे कमाऊ फिल्म की एक्ट्रेस, 19 की उम्र में हुई जिसकी मौत

Image credits: Instagram

'दंगल' फेम सुहानी भटनागर का निधन

आमिर खान स्टारर 'दंगल' में काम कर चुकीं एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। 19 साल की उम्र में उन्होंने दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली।

Image credits: Instagram

क्या हुआ था एक्ट्रेस सुहानी भटनागर को?

एक अंग्रेजी न्यूज पोर्टल के मुताबिक़, दवाओं का साइड इफ़ेक्ट होने की वजह से सुहानी भटनागर के शरीर में पानी भर गया था। दावा किया जा रहा है कि यही उनकी मौत की वजह बना।

Image credits: Instagram

किस चीज़ की दवाएं ले रही थीं सुहानी भटनागर?

बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले सुहानी भटनागर का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उनका पैर फ्रैक्चर हुआ था। वे इसी की दवाएं ले रही थीं, जिनका उन्हें साइड इफ़ेक्ट हो गया।

Image credits: Instagram

'दंगल' में क्या था सुहानी भटनागर का रोल?

सुहानी भटनागर ने देश की सबसे कमाऊ फिल्म 'दंगल' में रेसलर बबिता फोगाट के बचपन का रोल निभाया था। नितेश तिवारी निर्देशित इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 2000 करोड़ रुपए कमाए थे।

Image credits: Instagram

कई टीवी कमर्शियल्स में भी दिखी थीं सुहानी

सुहानी भटनागर ने 'दंगल' के बाद फ़िल्में भले ही नहीं की। लेकिन उन्हें टीवी पर कुछ कमर्शियल्स में देखा गया था, जिनमें उनकी एक्टिंग ने लोहा मनवाया था।

Image credits: Instagram

फिल्मों से दूर क्यों हुई थीं सुहानी भटनागर?

बताया जाता है कि सुहानी भटनागर को एक्टिंग का शौक था और वे एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। लेकिन पढ़ाई पर फोकस करने के लिए वे फिल्मों से दूरी बनाए हुए थीं।

Image credits: Instagram

15 महीने से सोशल मीडिया से दूर थीं सुहानी भटनागर

सुहानी भटनागर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती थीं। लेकिन बीते 15 महीने से वे इंस्टाग्राम से पूरी तरह दूरी बनाए हुए थीं। उनकी आखिरी पोस्ट 25 नवम्बर 2021 को आई थी।

Image credits: Instagram

सुहानी भटनागर की आखिरी पोस्ट क्या थी?

इंस्टाग्राम पर सुहानी भटनागर ने अपनी आखिरी पोस्ट में कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वे काफी खुश नज़र आ रही थीं। उन्होंने इसके कैप्शन में 'नवम्बर ??' लिखा हुआ था।

Image credits: Instagram