Hindi

करीना कपूर ने बेटे का नाम तैमूर क्यों? वजह एक पड़ोसी, मतलब भी जान लीजिए

Hindi

जब बेटे के नाम के कारण विवादों में घिरे थे सैफ-करीना

सैफ अली खान और करीना कपूर उस वक्त विवादों में घिर गए थे, जब उन्होंने अपने बेटे का नाम तैमूर रखा था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कपल ने बेटे को तैमूर नाम क्यों दिया।

Image credits: Social Media
Hindi

क्या है करीना के बेटे का नाम तैमूर रखे जाने की वजह?

सितम्बर 2023 में करीना ने इंडियन एक्सप्रेस के इवेंट 'एक्सप्रेस अड्डा' में तैमूर के नाम के पीछे की वजह बताई थी। उनकी मानें तो उन्होंने सैफ के एक पड़ोसी दोस्त के नाम पर यह नाम रखा।

Image credits: Social Media
Hindi

करीना कपूर ने इवेंट में आखिर क्या कहा था?

बकौल करीना, "जब हम इस नाम के साथ आए तो सैफ ने दरअसल कहा था कि वे अपने एक पड़ोसी दोस्त के साथ बड़े हुए हैं और उन्हें उसका नाम बेहद पसंद था । उसका नाम तैमूर था।"

Image credits: Social Media
Hindi

सैफ ने कहा था बेटा हुआ तो उसका नाम तैमूर रखेंगे

करीना ने आगे कहा, "सैफ ने कहा था कि अगर बेटा हुआ तो वह मेरा पहला दोस्त होगा। मैं उसका नाम तैमूर रखना चाहूंगा। इस तरह बेटे का नाम तैमूर रखा गया। वह सैफ अली खान का पहला दोस्त था।"

Image credits: Social Media
Hindi

क्या होता है करीना कपूर के बेटे तैमूर के नाम का मतलब

तैमूर का अर्थ लोहा या लोहे जैसा होता है। इंडोनेशिया में इसका अर्थ पूर्व और उगता सूरज होता है। बोस्नियाई और तुर्की में यह डेमिर (लोहे से बना) होता है।

Image credits: Social Media
Hindi

तैमूर के नाम पर विवाद क्यों हुआ था?

दरअसल, तैमूर लंग उजबेकिस्तान का कुख्यात लुटेरा था, जिसने 14वीं शताब्दी में भारत में खूब लूटपाट की थी। इसी कारण जब सैफीना ने बेटे का नाम तैमूर रखा तो लोगों ने इसका विरोध किया था।

Image credits: Social Media
Hindi

8 साल का होने जा रहा सैफीना का बेटा तैमूर

तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को मुंबई हुआ था। इस साल वह अपना 8वां जन्मदिन मनाएगा। करीना-सैफ के दूसरे बेटे का नाम जहांगीर अली खान है, जिसे वे प्यार से जेह कहते हैं।

Image Credits: Social Media