बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की खूबसूरती और फिटनेस का हर कोई दीवाना है। कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जो 50 पार भी बेहद फिट हैं। Womes's Day पर नज़र डालिए ऐसी ही 10 एक्ट्रेस पर...
शिल्पा अभी 50 की हुई नहीं हैं, बल्कि इसी साल जून में वे इस ऐज ग्रुप में पहुंच जाएंगी। लेकिन उनके लिए उम्र महज एक नंबर है। क्योंकि वे अपनी उम्र से काफी छोटी दिखती हैं।
मलाइका अरोड़ा 23 साल के बेटे अरहान खान की मां हैं। लेकिन उनकी छरहरी काया लोगों को दीवाना बना देती है। लोग उन्हें देखकर यकीन ही नहीं कर पाते कि उम्र के 5वें दशक में हैं।
79 साल के कबीर बेदी की तरह उनकी बेटी पूजा बेदी की फिटनेस भी चर्चा में रहती हैं। 54 की उम्र में भी पूजा अपनी बेटी अलाया एफ (27 साल) की मां कम, बड़ी बहन ज्यादा लगती हैं।
52 साल की रवीना टंडन आज भी वैसी ही खूबसूरत दिखती हैं, जितनी वे 90 के दशक में दिखती थीं। उन्होंने आज भी अपने आप को काफी मेन्टेन करके रखा है।
50 साल की काजोल आज भी ना केवल 90 के दशक की तरह ही खूबसूरत हैं। आज भी उनके फैन्स पर उनका जादू सिर चढ़कर बोलता है।
ऐश्वर्या राय 51 साल की हो चुकी हैं। लेकिन उनकी खूबसूरती आज भी बरकरार है। पूर्व मिस वर्ल्ड आज भी किसी विश्व सुंदरी से कम नहीं लगती हैं।
'रंगीला' गर्ल उर्मिला मातोंडकर 51 की उम्र में भी गजब ढाती हैं। वे भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उन्होंने अपने आपको एकदम फिट रखा है।
'मैंने प्यार किया' की सुमन भाग्यश्री 56 साल की हो चुकी हैं। लेकिन वे इस कदर फिट हैं कि उनकी त्वचा से उम्र का पता ही नहीं चलता।
दीप्ति भटनागर धर्मेन्द्र के चचेरे भाई दिवंगत वीरेन्द्र के बेटे रणदीप आर्य की पत्नी हैं। वे 56 साल की हैं, लेकिन फिटनेस और खूबसूरती में यंग लड़कियों पर भारी पड़ती हैं।
52 साल की आयशा जुल्का फिल्मों से दूर हैं या फिर मां के रोल करती हैं। लेकिन उनकी फिटनेस इस उम्र में भी काबिल-ए- तारीफ़ है।